Search

 
 
 

किरीबुरु : प्रतिभावान व होनहार बेटी अरीबा अनम ने एमबीबीएस की ड्रिग्री हासिल कर डाक्टर बनी

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु की प्रतिभावान , मृदुभाशी, मिलनसार, संस्कारी, अनुशासित छात्रा अरीबा अनम, पिता मुहम्मद अनीस, माता रुबीना अली ने कडी़ मेहनत की बदौलत एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर डाक्टर बनी. वह केपीसी मेडिकल कौलेज एंड होस्पीटल, यादवपुर, कोलकत्ता से दो दिन पहले यह डिग्री प्राप्त की है. अरीबा अनम की इस सफलता से न सिर्फ उनके माता-पिता बल्कि पूरे शहरवासियों में भारी हर्ष है. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/militants-attack-in-manipur-two-crpf-soldiers-killed/">मणिपुर

में उग्रवादियों ने हमला किया, सीआरपीएफ के दो जवानों की मौत  
उल्लेखनीय है कि अरीबा अपनी प्रारम्भिक पढा़ई केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु से की थी. वह 12 हवीं बोर्ड की परीक्षा में जब विद्यालय टौपर हुई थी तो लगातार न्यूज द्वारा लिये गये साक्षात्कार में उसने कहा था कि हमारा अगला लक्ष्य डाक्टर बनकर देश की गरीब व आम जनता का सेवा कर उनकी जान बचाना पहला काम होगा. लेकिन आज वहीं अरीबा ने कडी़ मेहनत व अपने माता-पिता के सहयोग की बदौलत अपनी सपनों को साकार किया. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/hemant-soren-requested-ed-court-to-grant-interim-bail-for-13-days/">BIG

BREAKING : हेमंत सोरेन ने ED कोर्ट से लगाई 13 दिन के लिए अंतरिम बेल देने की गुहार
अरीबा किरीबुरु में जब भी रहती थी तो वह माता या पिता के साथ घूमते नजर आती थी. उसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान एवं नयी चमक दिखाई देती थी. वह जिससे मिलती उसे पूरा सम्मान देती. संस्कार कूट कूट कर भरा था. शहर के तमाम लोग इस होनहार बेटी को हमेशा सफलता की नयी ऊंचाई पर पहुंचने हेतु आशीर्वाद देते थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही