Kiriburu (Shailesh Singh) : टाटा स्टील (टीएसएलपीएल) की विजय-टू खदान प्रबंधन एंव बराईबुरु-टाटीबा के ग्रामीणों के बीच हुई बैठक के बाद सहमति बनने पर ग्रामीणों द्वारा आहूत अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस ले लिया गया है. कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक देवाशीष मुखर्जी ने ग्रामीणों के प्रतिनिधि को दोपहर लगभग दो बजे समझौता पत्र दिया. जिसके बाद टीएसएलपीएल खदान में उत्पादन व माल ढुलाई का कार्य प्रारम्भ हो गया. इस हड़ताल से टीएसएलपीएल प्रबंधन का एक खाली रैक गुवा रेलवे साईडिंग में घंटों खड़ी रही. इससे कंपनी प्रबंधन को लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/kiriburu-tslps-2.jpeg"
alt="" width="575" height="383" /> ग्रामीणों से बात करते टीएसएलपीएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक[/caption]
इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-negligence-is-not-tolerated-on-rice-day-bso/">मझगांव
: चावल दिवस पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं – बीएसओ
: चावल दिवस पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं – बीएसओ
बाहरी को काम देने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
[caption id="attachment_427686" align="aligncenter" width="575"]alt="" width="575" height="383" /> ग्रामीणों से बात करते टीएसएलपीएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक[/caption]
बराईबुरु-टाटीबा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष बुधराम पूर्ति के आवासीय कार्यालय में टीएसएलपीएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक देवाशीष मुखर्जी, बराईबुरू मुंडा जुनु पूर्ति, टाटीबा मुंडा हाजा हेम्ब्रम, प्रमुख पूनम गिलुवा, बराईबुरु-टाटीबा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष बुधराम पूर्ति, मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, मंगल हेम्ब्रम, धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, श्याम गुप्ता आदि ग्रामीणों की मौजूदगी में ग्रामीणों व प्रबंधन की बैठक हुई. ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव में बेरोजगारी की समस्या है एवं कंपनी प्रबंधन निरंतर बाहर से लोगों को लाकर रोजगार दे रही है. अगर हमारे गांव में अधिक शिक्षित युवक नहीं है तो वह बड़ाजामदा, किरीबुरु-मेघाहातुबुरु अथवा आसपास के शिक्षित युवको को नौकरी दे. बाहरी लोगों को इस खदान में नौकरी करने नहीं दिया जायेगा. खदान में तमाम प्रकार के वर्क ऑफ जॉब की निविदा, मशीन, वाहन आदि करने का काम हम ग्रामीणों को दे. अगर ग्रामीण सक्षम नहीं होंगे तो फिर ग्रामीणों से सहमति लेकर ही किसी दूसरे को काम दें. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-100-rupees-illegal-recovery-from-students-in-the-name-of-skill-money-in-iti/">चाईबासा
: आईटीआई में कौशन मनी के नाम पर विद्यार्थियों से हो रही 100 रूपये अवैध वसूली
: आईटीआई में कौशन मनी के नाम पर विद्यार्थियों से हो रही 100 रूपये अवैध वसूली
Leave a Comment