Search

किरीबुरु : शत-फीसदी महिलाओं को स्वावलम्बी व आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य

  • जेएसएलपीएस किरीबुरु कलस्टर की महिला समूह की हुई वार्षिक आमसभा
Kiriburu (Shailesh Singh)जेएसएलपीएस की किरीबुरु आजीविका महिला संकुल संगठन, स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड, किरीबुरु कलस्टर की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को हुई. आमसभा का आयोजन आदिवासी कल्याण केन्द्र प्रांगण में किया गया था. इसका उद्घाटन मुख्य मुखिया पार्वती किड़ो, मुखिया लिपि मुंडा व विशिष्ट अतिथि उप मुखिया सुमन मुंडू, उप मुखिया नमिता हेम्ब्रम, अध्यक्ष यशोदा गुप्ता, सचिव लक्ष्मी कुमारी, कोषाध्यक्ष प्रतिमा सिंह, रीना रानी दास, शानी हेस्सा, सुनीता तिर्की, कृष्णा सोय, चंदा देवी, साईमा खातुन, निलिमा लागुरी, नीलम सामड, वन बिहारी नायक आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसे भी पढ़ें : नौकरी">https://lagatar.in/land-for-job-scam-case-tejashwi-yadav-did-not-appear-before-ed/">नौकरी

के बदले जमीन घोटाला मामला : ED के समक्ष उपस्थित नहीं हुए तेजस्वी यादव
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Mahila-Samuh.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुख्य अतिथि मुखिया पार्वती किड़ो एवं मुखिया लिपि मुंडा ने कहा कि महिलाएं समूह से जुड़कर न सिर्फ संगठित हुई हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता व स्वावलम्बन के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं. यह अच्छी बात है. समूह में बड़ी ताकत होती है. आपसी विद्वेष को मिल बैठकर ही खत्म करें तथा एक-दूसरे को सहयोग कर आगे बढ़ते रहें. कलस्टर की अध्यक्ष यशोदा गुप्ता, सचिव लक्ष्मी कुमारी, कोषाध्यक्ष प्रतिमा सिंह एवं रीना रानी दास ने बताया गया कि वर्ष 2015 में महिला समूह का पहला गठन सारंडा क्षेत्र में किया गया था. आज यह पौधा धीरे-धीरे बड़ा वृक्ष होकर महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बना रहा है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-civil-surgeon-office-clerk-arrested-by-acb-for-taking-rs-4000-bribe/">धनबाद

:  सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक को एसीबी ने 4000 घूस लेते किया गिरफ्तार
किरीबुरु कलस्टर के अन्तर्गत सारंडा का करमपदा, किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, गुआ आदि का क्षेत्र आता है. इस कलस्टर के अधीन 302 महिला समूह एवं 24 वीओ कार्यरत हैं. कार्यक्रम के दौरान बीते 9 वर्षों के आय-व्यय जिसमें बैठक खर्च, स्टेशनरी, यात्रा, लेखापाल का मानदेय, कम्प्यूटर टैली, बैंक में एनइएफटी, आजादी का अमृत महोत्सव, बाल दिवस, सीएलएफ, महिला दिवस समेत अन्य खर्चों, ग्राम संगठन से प्राप्त ब्याज, बैंक बचत से प्राप्त ब्याज, ग्राम संगठन सदस्यता शुल्क व अन्य तरह से प्राप्त आय की जानकारी समूह की महिलाओं को दी गई. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-civil-surgeon-office-clerk-arrested-by-acb-for-taking-rs-4000-bribe/">धनबाद

:  सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक को एसीबी ने 4000 घूस लेते किया गिरफ्तार
महिलाएं समूह से जुड़कर कैसे आत्मनिर्भर बन रही है, उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही सभी महिलाओं को मेहनत कर समूह की अन्य महिलाओं की तरह आत्मनिर्भर बनने के लिए कहा गया. बताया गया कि महिला समूह की महिलाएं समाज में व्याप्त तमाम प्रकार की कुरीतियों जैसे अंधविश्वास, डायन प्रथा, बाल विवाह, बाल श्रम, महिला व घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, नशापान आदि के खिलाफ निरंतर जन जागरुकता अभियान चला रही है. सरकार की जनउपयोगी योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है. इसे भी पढ़ें : गुलाम">https://lagatar.in/congress-will-strengthen-in-jharkhand-under-the-leadership-of-ghulam-ahmed-mir-ramesh-oraon/">गुलाम

अहमद मीर के नेतृत्व में झारखंड में कांग्रेस होगी सुदृढ़ : रमेश उरांव
इस दौरान बेहतर कार्य के जरिये आत्मनिर्भर बनने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक का भी महिलाओं ने आयोजन किया. इस दौरान वीओ इन्द्रजीत गोप, कनक मिश्रा, आशना बिरुवा, पूनम सिद्धू, ग्रेस बोदरा, सुनीता तिर्की, कुमुद हेम्ब्रम, कुनी जेराई, अंजू देवी, कुलदीप कौर, गीता देवी, ममता देवी, अनीता पान आदि सैकड़ों महिलाओं के अलावे विभिन्न बैंक, पुलिस, एएनएम, सेविका, सहायिका आदि मौजूद थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//