Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : नोवामुंडी में टाटा स्टील अस्पताल ने मनाया 'विश्व तम्बाकू निषेध दिवस'

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : नोवामुंडी में लोगों के बीच जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से टाटा स्टील अस्पताल ने `विश्व तम्बाकू निषेध दिवस` के अवसर पर मंगलवार को रैली और जागरुकता सत्र का आयोजन किया. टाटा स्टील द्वारा इस वर्ष के कार्यक्रम की थीम `तम्बाकू : हमारे पर्यावरण के लिए खतरा` रखी गई है. इस दौरान टाटा स्टील नोवामुंडी के चीफ शिरीष शेखर, चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) धीरेंद्र कुमार, ओएचएस डॉक्टर-इन-चार्ज एएस चटर्जी, मेडिकल सर्विसेज ओएमक्यू कंसलटेंट जेएस मांझी, और प्रधानाध्यापिका साधना त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. [caption id="attachment_321670" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/tata-hospital-kiriburu-.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि.[/caption] इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-prabhat-pheri-started-from-anm-college-on-world-no-tobacco-day/">चाईबासा

: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एएनएम कॉलेज से निकली प्रभात फेरी

कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया

कार्यक्रम का उद्देश्य तम्बाकू के उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य खतरों के बारे में जागरुकता फैलाने के साथ तम्बाकू नियंत्रण पर प्रभावी उपायों की हिमायत करना था. इस कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया. वहीं, अस्पताल में कर्मचारियों और चिकित्सा कर्मियों के लिए एक जागरुकता सत्र का भी आयोजन किया गया. जहां तम्बाकू के स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण पर इसके प्रतिकूल प्रभावों और निवारक उपायों पर चर्चा की गई. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-166-students-submitted-the-assignment-of-internal-examination-in-trl-department-in-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में टीआरएल विभाग में 166 विद्यार्थियों ने इंटरनल परीक्षा का असाइनमेंट किया जमा

इस दिवस का उद्देश्य लोगों को तम्बाकू के सेवन से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करना

विदित हो कि पूरी दुनिया में 31 मई को `विश्व तम्बाकू निषेध दिवस`​​ के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य दुनिया भर में लोगों को सभी प्रकार के तम्बाकू के सेवन से 24 घंटे की अवधि के लिए दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करना है. इस वर्ष का विषय उन उपायों पर केंद्रित है जो सरकारों और लोगों को वैश्विक तम्बाकू संकट का सामना करके स्वास्थ्य और विकास को बढ़ावा देने के लिए करना चाहिए. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-complaint-received-in-distribution-of-ration-block-supply-officer-investigated/">घाटशिला

: राशन वितरण में मिली शिकायत, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने की जांच
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही