Kiriburu (Shailesh Singh) : झारखंड में टाटा स्टील की नोवामुंडी आयरन ओर माइंस ने भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम), रांची क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित 29वां खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण (एमईएमसी) सप्ताह में छह पुरस्कार जीते. नोवामुंडी आयरन ओर माइंस को ए-1 ग्रुप ऑफ माइंस के तहत ओवरऑल सेगमेंट, अफॉरेस्टेशन और मिनरल बेनिफिसिएशन में विजेता घोषित किया गया. इसी प्रकार, माइन को ए-1 ग्रुप ऑफ माइंस के तहत अपशिष्ट डंप प्रबंधन और व्यवस्थित और वैज्ञानिक विकास में उपविजेता घोषित किया गया. इसके अलावा, स्टॉल प्रदर्शनी में नोवामुंडी आयरन माइन को द्वितीय पुरस्कार मिला. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dimna-resident-nephew-killed-and-uncle-injured-in-road-accident/">आदित्यपुर
: सड़क दुर्घटना में डिमना निवासी भतीजा की मौत और चाचा घायल
: प्रेमिका से झगड़ा होने पर युवक ने लगाई फांसी
: सड़क दुर्घटना में डिमना निवासी भतीजा की मौत और चाचा घायल
विभिन्न श्रेणियों में कुल 79 पुरस्कार का हुआ वितरण
टाटा स्टील के अधिकारी पंकज कुलश्रेष्ठ, चीफ कंट्रोलर ऑफ माइंस (आई/सी) ने आईबीएम से पुरस्कार प्राप्त किया. उन्होंने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. इस अवसर पर खनिज संरक्षण, पर्यावरण निगरानी, सतत विकास और प्रचार एवं प्रसार सहित विभिन्न श्रेणियों में कुल 79 पुरस्कार दिए गए. लोगों को संबोधित करते हुए कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अन्य क्षेत्रों की तुलना में रांची क्षेत्र में अयस्क का प्रचुर भंडार है, लेकिन यहां आयरन और स्टील की कम निर्माण इकाइयां हैं. अधिक खानों की खोज पर ध्यान देने के साथ-साथ हमारे देश के विकास में योगदान देने के लिए, ऐसी और इकाइयों की स्थापना के बारे में सोचने का समय आ गया है. इसे भी पढ़े : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-a-young-man-hanged-himself-after-a-quarrel-with-his-girlfriend/">तांतनगर: प्रेमिका से झगड़ा होने पर युवक ने लगाई फांसी
Leave a Comment