Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रोस्पेक्टिंग में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित

Kiriburu (Shailesh Singh) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रोस्पेक्टिंग में शुक्रवार को अभिभावक एवं शिक्षक गोष्ठी का आयोजन हुआ. माता-पिता, विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय बना रहे इसे लेकर ही उक्त बैठक का आयोजन किया गया था. बैठक में मुख्य रूप से बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन, उपस्थिति, उनको मिलने वाले विभिन्न सरकारी सुविधाओं आदि विषय पर चर्चा हुई. नियमित और अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों के अभिभावकों को प्रोत्साहित किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में किरीबुरू पश्चिमी की मुखिया पार्वती किडो, स्कुल प्रबंधन समिति के सदस्य, एस्पायर संस्था के कार्यकर्त्ता, अभिभावक और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे. बच्चों ने अभिभावकों के समक्ष विभिन्न प्रकार की प्रस्तुति दी. मुखिया पार्वती किडो ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें, स्कूल से निरंतर संपर्क में रहते हुए बच्चों की स्थिति से अवश्य अवगत हों. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-and-ssp-held-a-meeting-regarding-law-and-order-sdm-and-other-officials-attended/">जमशेदपुर

: विधि व्यवस्था को लेकर डीसी व एसएसपी ने की बैठक, एसडीएम समेत अन्य पदाधिकारी हुए शामिल

अभिभावकों को पॉक्सो एक्ट व बालश्रम की दी जानकारी

प्रधानाध्यापक कन्हाई बिरूवा ने अभिभावकों के समक्ष आधार, बैंक खाता खोलने, नोवदय विद्यालय का फार्म भरने, आगामी शैक्षणिक सत्र में नामांकन से संबंधित बात रखी. विद्यालय के भाषा शिक्षक सोमनाथ पति ने बताया कि कक्षा 10वीं के लिए विद्यालय अवधि के बाद एवं रविवारीय और अन्य अवकाश में अतिरिक्त एवं विशेष कक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिससे आगामी मैट्रिक परीक्षा में अच्छा रिजल्ट हो. उन्होंने विद्यालय में अधिगम संवर्धन के लिए चल रहे विभिन्न कार्यक्रम जैसे ज्ञानसेतु, एफएलएन आदि के बारे में जानकारी दी. अभिभावकों को पॉक्सो कानुन, बालश्रम निषेध, नशामुक्ति आदि के बारे में भी बताया. अभिभावकों द्वारा विद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया. उनके द्वारा दिए गए सुझावों को सूचीबद्ध किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही