Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : उच्च विद्यालय कोटगढ़ में शिक्षक व विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण

Kiriburu (Shailesh Singh) : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सोमवार को उच्च विद्यालय कोटगढ़ के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया. विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव बाणेश्वर नायक और प्रधान शिक्षक हाथीराम मुंडा ने बच्चों को मानव जीवन में पर्यावरण का महत्व बताया. कहा कि प्लास्टिक से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. इन्होंने बच्चों से प्लास्टिक के व्यवहार से परहेज करने की अपील की. वृक्ष कम है इसलिए तापमान बढ़ रही है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mla-inaugurated-paddy-seed-distribution/">बहरागोड़ा

: विधायक ने किया धान बीज वितरण का उद्घाटन

बच्चों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

मौके पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया और सभी बच्चे अपने-अपने घर परिसर पर एक-एक वृक्ष लगाने की शपथ ली. सचिव ने कहा वनों की सुरक्षा व पेड़ों की अंधाधूंध कटाई रोकना हम सभी का दायित्व है. मौके पर शिक्षक मो. यासीन, बबिता कुमारी नायक, पारसमणी बेहरा, बेलस हाबिल कुजूर, सरिता पान, स्वीटी पुरती, शकुंतला नायक, मोती पुरती, महती बालमुचू समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही