Search

 
 
 

किरीबुरू : उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास मनाया गया

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के सुदूरवर्ती गांव दोदारी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बच्चों द्वारा केक काटी गयी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. इस बीच कोरोना काल में सेवानिवृत्त शिक्षक दन्सर सिंह सोय को इस समारोह में विदाई भी दी गई. विदाई के दौरान अपने संबोधन में दन्सर सिंह सोय ने कहा कि विद्यालय में उनके साथ सभी का बेहतर व्यवहार रहा था. उनके साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ, सभी कार्य करने की पूरी आजादी थी. [caption id="attachment_411466" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Kiriburu-Teachers-day-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhoomi-pujan-of-sri-sri-durga-puja-national-integration-committee-completed/">जमशेदपुर

: श्री श्री दुर्गा पूजा राष्ट्रीय एकता समिति का भूमि पूजन संपन्न

सेवा निवृत शिक्षक को शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

शिक्षक सोय को प्रभारी प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार दास ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस दौरान अन्य उपहार भी दिये गये. स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसे देखने के लिये भारी तादाद में अभिभावक व ग्रामीण मौजूद थे. इस दौरान विशेष रूप से विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनबोध हूरद, बागी चाम्पिया आदि मौजूद थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही