Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : एनिमल रेस्क्यू व्हीकल से सारंडा वन प्रमंडल की टीम हुई सशक्त

Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा वन प्रमंडल की टीम अब और सशक्त हो गई है. जंगली जानवरों के घायल होने पर मोबाइल वाइल्डलाइफ क्विक रिस्पॉन्स की टीम उन्हें समुचित इलाज मुहैया कराएगी. टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट लिमिटेड की ओर से एनिमल रेस्क्यू व्हीकल प्रदान किया गया है जो अत्याधुनिक संसाधनों से लैस है. एनिमल रेस्क्यू वैन व अन्य संसाधन टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट लिमिटेड की ओर से साईट स्पेसेफिक वाइल्डलाईफ मैनेजमेंट प्लान के तहत दिया गया. वैन में बड़े आकार के दो पिंजरे, जाली, टॉर्च, डार्ट गन, रस्सी, फर्स्ट एड किट व अन्य संसाधन उपलब्ध हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/in-chaibasa-only-tubid-gagrai-samad-are-visible-in-bjps-frame-out/">चाईबासा

में भाजपा के फ्रेम में सिर्फ तुबिद, गगराई और सामड दिख रहे फ्रेम आउट

सारंडा के जंक्शन पॉइंट में तैनात रहेगी टीम 

क्विक रिस्पॉन्स टीम को सारंडा के जंक्शन पॉइंट में तैनात किया जाएगा. जहां से किसी भी जगह में जानवरों की घायल होने की सूचना प्राप्त होने पर जल्द से जल्द उस स्थान में पहुंचने की कोशिश होगी, उसके बैकअप टीम में रेंज की टीम भी स्थल में जल्द से जल्द से पहुंचेगी. प्रत्येक रेंज में एक नोडल अधिकारी बनाया जाएगा, जो सूचना प्राप्त होने पर जल्द से जल्द संसाधनों के साथ टीम को भेजेंगे. इस अवसर पर सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी चंद्रमौली प्रसाद सिन्हा, सलंग्न पदाधिकारी प्रजेश कांता जेना व सारंडा वन प्रमंडल के कर्मचारीगण एवं टीएसएलपीएल के राहुल किशोर, सीनियर डिविजनल हेड (एजेंट माइंस) एवं देवाशीष दास, डिविजनल मैनेजर आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही