Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में किशोर क्लब कोलपोटका ने जीता खिताब

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : हॉकी फीडर अकादमी मैदान में दो दिवसीय पांचवां पूर्व ओलम्पियन स्व.जयपाल सिंह मुंडा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के तत्वावधान में सीएसआर योजना के तहत आयोजित की गई. प्रतियोगिता के फाइनल मैच में किशोर क्लब कोलपोटका ने हाई स्कूल काल्टा को टाई ब्रेकर में 4-2 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. मैच में फुल टाइम में कोई टीम गोल नहीं कर पाई. इसके बाद टाई ब्रेकर में कोलपोटका ने विजय प्राप्त की. प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर बी आर रौक्सी और चतुर्थ स्थान पर कोईड़ा की टीम रही. बेस्ट गोलकीपर प्रकाश हेम्ब्रम, बेस्ट स्कोरर नवल किशोर लुगुन, बेस्ट औल राउंडर अजय होरो को चुना गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-holi-market-decorated-to-enhance-the-color-of-rangotsav/">चक्रधरपुर

: रंगोत्सव की रंगत बढ़ाने के लिए सजा होली का बाजार

बेहतर खिलाड़ी बन देश का नाम रौशन करें : सेलबम

[caption id="attachment_269130" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/kiriburu.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> उपविजेता को सीआरपीएफ की सहायक कमांडेंट पुरस्कार देते हुये.[/caption] खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीजीएम आरपी सेलबम ने सभी टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी. साथ ही उनके बेहतर भविष्य की कामना भी की. उन्होंने कहा कि हम हॉकी खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष इस आशा व विश्वास के साथ मंच प्रदान करते हैं कि यहां से खेलकर खिलाड़ी स्व.जयपाल सिंह मुंडा या उनसे भी बेहतर खिलाड़ी बन देश का नाम रौशन कर सकें. सेल प्रबंधन खिलाड़ियों को हर संभव मदद करती रहेगी. स्टेला सेलबम ने कहा कि खेलना अहम है, खेलने वाला ही हारता और जितता है. सीआरपीएफ की सहायक कमांडेंट नुपुर चक्रवर्ती ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ आपसी भाईचारा बढ़ता है. बेहतर खेल से भविष्य भी उज्ज्वल होता है.

झारखंड-ओडिसा की कुल 16 टीमों ने भाग लिया

[caption id="attachment_269135" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/kiriburu1.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> ग्रुप फोटो में खिलाड़ी व अतिथि.[/caption] मैच का संचालन रेफरी वीर सिंह मुंडा, जयदीप महाराणा, इलियास भेंगरा, बी किस्पोट्टा, पीसी माझी, जैकअब मुंडा ने किया. इस प्रतियोगिता में झारखंड-ओडिसा की कुल 16 टीमों ने भाग लिया था. इसमें बोड़दा भठ्ठी, काडे़दा, बारडीह, काल्टा, टोयबो झरना, वाईएफसी टेंड्राउली, कोईड़ा, मिर्चीगड़ा, गाड़ाटोला, बीआर रौक्सी, एमबीआर एकादश, तोपाडीह एसटी, तोपकोय, दीघा, कोलपोटका, नोवामुण्डी की टीमें शामिल थीं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhandi-bhasha-sangharsh-samiti-burnt-the-effigy-of-babulal-marandi/">धनबाद

: झारखंडी भाषा संघर्ष समिति ने बाबूलाल मरांडी का पुतला जलाया

यह थे उपस्थित

इस दौरान विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक मनीष राय, महाप्रबंधक डीबी जैकर, संजय बनर्जी, महाप्रबंधक योगेश राम, महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक बी कटारियाए, मुखिया रेवती तिरिया, मुखिया पार्वती किड़ो, एस यू मेद्ददा, राजू बेलन, मानस रावत, राम बाबू डोराडाला, आलोक वर्मा, मृत्युंजय कुमार, बोआस बोदरा, एनएन घटवारी, अमरनाथ यादव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/in-lok-sabha-sonia-gandhi-said-facebook-twitter-is-serving-the-interests-of-particular-leaders-and-parties-nishikant-dubey-retaliated/">लोकसभा

में सोनिया गांधी ने कहा, फेसबुक-ट्विटर खास नेताओं और दलों का हित साध रही, निशिकांत दुबे ने पलटवार किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही