Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : पुल को पार कर रहा बाइक सवार पानी के तेज बहाव में बहने से बचा

Advertisement
Advertisement
Kiriburu/Gua (Shailesh/Sandeep) : गुवा थाना अन्तर्गत पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप कारो नदी पर बने पुल को बाइक से पार करने के दौरान जगन्नाथपुर का एक व्यक्ति तेज रफ्तार पानी के बहाव में पुल के बीचों-बीच फंस गया. काफी प्रयास के बाद जब वह नहीं निकाल सका तो वहां से गुजर रहे गुवा नानक नगर निवासी अनिकेत दास की नजर उक्त बाइक सवार पर पड़ी. उसने अपनी जान को जोखिम में डाल कर बाइक सवार को बचाया. उल्लेखनीय है कि लगातार हो रही वर्षा की वजह से शनिवार सुबह से ही इस पुल के लगभग चार फीट उपर से पानी बह रहा था. इस वजह से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-jaraykela-youth-went-to-work-in-kerala-missing-from-beladi-station-information-given-to-rpf/">मनोहरपुर

: केरल काम करने गया जरायकेला का युवक बेलाड़ी स्टेशन से लापता

गार्डवाल में बाइक फंसी

वर्षा कम होने के बाद शाम को जब नदी एंव पुल के जलस्तर में कमी आयी तो, गुवा से अपनी बाइक पर सवार होकर जगन्नाथपुर लौट रहा उक्त व्यक्ति जान जोखिम में डाल बाइक सहित पुल पार करने की कोशिश करने लगा. लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह बीच में ही फंस गया. हालांकि पूल के दोनों किनारे लगा लोहे के मजबूत गार्डवाल के सपोर्ट से वह बचा रहा. इसी दौरान बड़ाजामदा की तरफ से गुवा लौट रहा अनिकेत दास उसे बचाने के लिए पहुंचा. काफी मेहनत के बाद अनिकेत दास ने पूल पर फंसे व्यक्ति को  सुरक्षित बाहर निकाला. मालूम हो कि जगन्नाथपुर जाने के लिये गुवा से दूसरा भी सुरक्षित एंव बेहतर रास्ता बराईबुरु होते था. फिर ऐसी लापरवाही समझ से परे है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-matki-bursting-competition-organized-in-loko-colony-on-janmashtami/">चक्रधरपुर

: जन्माष्टमी पर लोको कॉलोनी में हुआ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही