Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : रोवाम गांव की विक्षिप्त महिला का शव आकाहाटा और राजाबासा गांव के बीच मिला

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : गुवा थाना अन्तर्गत रोवाम गांव निवासी पांडू सिदयू की विक्षिप्त पत्नी झिंगी सिदयू (45 वर्ष) का शव रोवाम से लगभग 10 किलोमीटर दूर आकाहाटा और राजाबासा गांव के बीच में मिला. उल्लेखनीय है कि झिंगी सिदयू की दिमागी हालत पिछले पांच वर्षों से ठीक नहीं थी. 27 जनवरी को उसकी दिमागी हालत काफी खराब हो गई थी. वह हिंसक रूप धारण कर गांव के लोगों के साथ मारपीट करने लगती थी. इस घटना से परेशान झिंगी के पति ने घर के एक कमरे में बंद कर हाथ बांध दिया था, ताकि वह घर से बाहर नहीं निकल पाये. इसे भी पढ़ें : ग्रेजुएट">https://lagatar.in/webinar-organized-on-poet-jaishankar-prasad-and-makhanlal-chaturvedi-in-graduate-college/">ग्रेजुएट

कॉलेज में कवि जयशंकर प्रसाद व माखनलाल चतुर्वेदी पर वेबिनार का आयोजन
इसी बीच शनिवार की रात घर में सभी सोये थे, उसी समय झिंगी किसी तरह हाथ खोलकर घर से बाहर निकल गई और भटकते हुये राजाबासा गांव की ओर चली गई. इस दौरान पांडू सिदयू व परिवार के सदस्य झिंगी की तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली. आज परिवार को राजाबासा गांव क्षेत्र में एक महिला के मृत पडे़ होने की जानकारी मिली तो सभी वहां पहुंचे. वहां मृत महिला झिंगी ही थी. संभावना जताई जा रही है कि झिंगी की मौत ठंड लगने की वजह से हो गई होगी, क्योंकि उसके शरीर पर कहीं भी चोट आदि के निशान नहीं हैं. परिजन घटनास्थल से शव लेकर गांव आने की कोशिश में लगे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही