Search

 
 
 

किरीबुरू : छोटानागरा पंचायत के राजबेड़ा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन जर्जर

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : छोटानागरा पंचायत के राजाबेड़ा गांव स्थित अत्यंत जर्जर आंगनबाड़ी केन्द्र पिछले 8 वर्षों से बंद है. इससे गांव के बच्चों को शिक्षा आदि में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गांव के मुंडा जामदेव चाम्पिया, मानकी लागुड़ा देवगम, ग्रामीण जूरा चाम्पिया आदि ने कई बार इस आंगनबाड़ी केन्द्र को सुचारु रुप से चलाने और नया भवन का निर्माण की मांग की, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ. उक्त ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 8 वर्ष पूर्व इस केन्द्र की सेविका सरकारी नौकरी होने के बाद यहां से चली गई. उसके बाद से यह केन्द्र बंद है. वर्षों से यह आंगनबाड़ी केन्द्र भवन जर्जर स्थिति में है और कभी भी भवन गिर सकता है. इस भवन में मवेशियों ने अपना आशियाना बना लिया है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-expansion-tribal-ho-samaj-yuva-mahasabha-district-committee/">सरायकेला

: आदिवासी हो समाज युवा महासभा जिला कमेटी का विस्तार
गांव की सहिया अपने घर से कभी-कभी सत्तू आदि लाकर बच्चों को देती है, लेकिन केन्द्र में बच्चों को शिक्षा व भोजन नहीं मिलता है. गांव में 3 से 6 वर्ष की आयु वाले बच्चों की संख्या 30 से अधिक है. उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी केंद्र बाल विकास और वृद्धि में सहायता प्रदान करने के लिए अत्यंत होता महत्वपूर्ण है. आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को शिक्षा, अनुपूरक आहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा प्रदान की जाती है, लेकिन इससे बच्चे पूरी तरह से वंचित हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही