Search

 
 
 

किरीबुरु : मां गिरीराजेश्वरी मंदिर के पास कार पुलिया से नीचे गिरी, चालक बाल-बाल बचा

 
Kiriburu : किरीबुरु बेसकैंप मुख्य सड़क मार्ग पर मां गिरीराजेश्वरी मंदिर क्षेत्र में एक पुलिया के नीचे 17 जून की शाम लगभग 4 बजे बलेनो कार (ओडी09के- 6741) दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी. हालांकि कार चालक बाल-बाल बच गया. कार चालक को मामूली चोट लगी है. इस दुर्घटना में घायल कार चालक को गहरे खाई में फंसी कार से निकालने में मदद करने वाले किरीबुरु के एक युवक ने लगातार न्यूज को बताया कि जैसी दुर्घटना हुई है उसके अनुसार कार चालक की किस्मत अच्छी थी कि वह बाल-बाल बच गया. उसने बताया कि कार चालक नशे में था. उसे कार का दरवाजा तोड़कर गहरी खाई से निकाला गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Kiriburu-Car-Pulia-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/jmm-in-protest-against-agneepath-scheme-said-contractual-appointment-in-the-army-cheated-the-youth/">अग्निपथ

योजना के विरोध में जेएमएम, कहा – सेना में संविदा पर नियुक्ति युवाओं के साथ धोखा
कार किरीबुरु शहर के सेवानिवृत्त सेलकर्मी सुदर्शन पान की है. घटनास्थल ओडिशा के बोलानी थाना अन्तर्गत आता है और कार सवार ओडिशा से किरीबुरु आ रहा था, तभी दुर्घटना हुई. दुर्घटना के दौरान कार तीन-चार बार पल्टी होकर एक पत्थर में जा फंसी जिस वजह से वह बच गया. कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. कहा जा रहा है कि कार स्वयं शंकर पान चला रहा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही