Search

 
 
 

किरीबुरु : कार ने पहले बिजली के खंभे में धक्का मारा, फिर पुलिया का गार्डवाल तोड़ नीचे गिरी

 
Kiriburu : किरीबुरु थाना अन्तर्गत बैंक मोड़ से न्यू कैम्प जाने के दौरान महिन्द्रा जाइलो कार (जेएच 05एएफ- 0360) सत्संग आश्रम के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना 15 जून की दोपहर लगभग ढाई बजे हुई. कार सत्संग आश्रम के समीप एक बिजली खंभा से टकरा कर पुलिया की दीवार को तोड़ नीचे जा गिरी. इस दुर्घटना में वाहन का चालक बाल-बाल बच गया. उक्त वाहन एपेक्स क्लोनी निवासी केसी दास की बताई जा रही है. घटना के समय वाहन के चालक के अलावे कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि दुर्घटना के बाद से चालक फरार है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-jewelery-worth-10-lakhs-blown-away-from-purse-during-massage-in-parlor/">जमशेदपुर:

पार्लर में मसाज के दौरान पर्स से उड़ा लिये 10 लाख के जेवर
इस घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. घटना के बाबत लोगों का कहना है कि घटनास्थल से पहले सड़क पर एक गड्ढा था, जिसे बचाने के क्रम में संभवतः वाहन पर से चालक का संतुलन हटा और उसने पहले बिजली के खंभे में टक्कर मारा, तत्पश्चात पुलिया का गार्डवाल तोड़ गड्ढे में जा गिरा. वाहन ने जिस बिजली खंभा को टक्कर मार टेड़ा कर दिया है, अगर उस बिजली खंभा को यथाशीघ्र ठीक नहीं किया गया तो करंट प्रभावित इस खंभा के गिरने से कभी भी बड़ी हो सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही