Search

 
 
 

किरीबुरू : कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सेल अधिकारी की पत्नी व बेटा गंभीर रुप से घायल

 
Kiriburu (Shailesh Singh): मेघाहातुबुरु स्थित शॉपिंग सेंटर के समीप शुक्रवार रात एक कार और मोटरसाईकल में सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में मोटरसाईकल सवार मेघाहातुबुरु के सेल अधिकारी सुनील कुमार, उनकी पत्नी सुमन एवं दो बच्चे घायल हो गए. घायलों में सुमन एवं उनका एक बेटा को गंभीर चोटें आयी हैं. जबकि सुनील एवं उनका छोटा बेटा को हल्की चोटें आयी है. घटना के तत्काल बाद वहां  मौजूद थाना प्रभारी फिलमोन लकडा़ एवं जवान तथा अन्य दुकानदारों की मदद से घायलों को तत्काल सेल अस्पताल लाया गया. बताया जा रहा है कि सुमन व उनका बेटा को गंभीर चोटे आयी है तथा शरीर में काफी जख्म के साथ-साथ शरीर की कुछ हड्डियां टूटने की भी बात कही जा रही है. घटना की खबर पाकर सेल के कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं तथा घायलों को राँची स्थित मेदांता अस्पताल सिफ्ट करने की तैयारी चल रही है.

कार सवार हुआ फरार

 घटना के बाबत बताया जा रहा है कि सुनिल कुमार अपनी पत्नी व बच्चों को मोटरसाईकल से घुमाने निकले थे. तभी नशे की हालत में तेज रफ्तार ड्राईविंग कर जा रहा कार चालक उनकी मोटरसाईकल को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. धक्का मारने के बाद कार सवार घटनास्थल से भागने में सफल रहा, जबकि उसकी कार को पुलिस ने जप्त कर थाना ले गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही