Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : बाबा साहेब के सपनों को साकार करने का कार्य कर रही है केन्द्र सरकार - मंगल गिलुवा

Kiriburu (Shailesh Singh) : डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर देर शाम किरीबुरू पूर्वी पंचायत के मुखिया सह भाजपा अनुसूचित जन-जाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंगल सिंह गिलुवा के नेतृत्व में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया. इस अवसर पर मंगल सिंह गिलुवा ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर समाज के शोषित-पिड़ितों के उत्थान, समाज के हर वर्ग के लोगों को शिक्षित होने का संदेश दिया था. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-worship-of-maa-tarini-celebrated-with-pomp-in-tumangdungri/">घाटशिला

: टुमांगडुंगरी में धूमधाम से मनाई गई मां तारिणी की पूजा

समाज के पिछड़े लोगों को ऊपर उठाने का कार्य कर रही है केन्द्र सरकार

भाजपा की केन्द्र सरकार डॉ. अम्बेडकर के सपनों को निरंतर साकार करते हुए समाज के सबसे पिछडे़ लोगों का विकास कर उन्हें ऊपर उठाने का निरंतर कार्य कर रही है. केन्द्र सरकार देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु एकलव्य स्कूल, गरीबों को शौचालय, पीएम आवास, गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना, खाद्यान्न आदि देने का कार्य कर रही है. इससे पहले इतना कार्य किसी भी सरकार ने नहीं की. इस दौरान कैलाश दास, संजीव राय, नीरज राम, मनोज सिंह, बंटी सिंह, दीपक गोच्छाईत, कुंदन, कमल लोचन दास आदि दर्जनों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही