Search

 
 
 

किरीबुरू : मुखिया ने विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : प्रोस्पेक्टिंग स्थित उत्तरपल्ली सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी के तत्वाधान में दुर्गापूजा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं के विजेताओं को गुरुवार को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से किरीबुरू पूर्वी पंचायत के मुखिया मंगल सिंह गिलुवा उपस्थित थे. उन्होंने संबोधित करते हुये कहा कि कोरोना महामारी ने बीते दो साल तक लोगों का मनोरंजन व खुशियां छीन ली थी. सभी के संयुक्त बेहतर प्रयास से कोरोना पर सफलता मिली हैं. इसी का परिणाम है कि आज हम सभी व्यापक समाज, परिवार व बच्चों के साथ तमाम प्रकार के उत्सव मना रहे हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-world-wildlife-photography-competition-begins-in-saranda/">किरीबुरू

: सारंडा में विश्व वाइल्डलाइफ फोटो ग्राफी प्रतियोगिता शुरू

यह बने विजेता

दुर्गापूजा के दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम (सीनियर वर्ग) में सावित्री गुप्ता, द्वितीय अंजली शर्मा और तृतीय द्रौपदी गोप रही. जबकि सोमा सरकार को सांतावना पुरस्कार दिया गया. रंगोली (जूनियर) में विजेता अंशिका केराई, दीपाली गोप, अर्पिता कुमारी क्रमशः रही तथा फोगी को संतावना पुरस्कार दिया गया. शंख वादन में शंभू चौरसिया, द्रौपदी गोप. एकल डांस (सीनियर) में पी प्रोमिता, जपान तिरिया, केबीआर खूंखार ग्रुप. एकल डांस जूनियर में दीप्ति महतो, रैक्सी प्रिंस, शिवा दास. ग्रुप डांस (सीनियर) में राजा ग्रुप, शुभनी-अनुष्का एंव ट्रीक सोनीक ब्रदर्स. ग्रुप डांस (जूनियर) में यू एच ग्रुप, शांति ग्रुप एंव एफ एक्स ग्रुप. आरती डांस में द्रौपदी गोप, सोनी केराई, सोनाली केराई. बुग्गी-वोग्गी की जज में द्रौपदी गोप, सोनी केराई, सनजुही गोप. शंख वादन जज में संजुही गोप को क्रमशः पुरस्कृत किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही