Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : सामुदायिक भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का समापन समारोह आयोजित

Advertisement
Advertisement
Kiriburu :  सेल की किरीबुरु खदान प्रबंधन व महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के समापन समारोह का आयोजन सामुदायिक भवन में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीआरपीएफ की सहायक कमांडेंट नुपुर चक्रवर्ती ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में महिलाओं ने अपने हक के लिये की थी. उसके बाद इसे संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक मान्यता प्रदान की. भारत जैसे पुरुष प्रधान देश में भी महिलाओं ने मां, बहन, बेटी, पत्नी और दोस्त के रूप में अहम भूमिका निभाते हुए अपने कौशल से अलग पहचान बनाई है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-round-of-examinations-will-start-after-holi-holiday-in-bbmku/">धनबाद

: बीबीएमकेयू में होली की छुट्टी के बाद शुरू होगा परीक्षाओं का दौर
[caption id="attachment_269812" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/womens-day-3-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी व लोग.[/caption] [caption id="attachment_269810" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/womens-day-2-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> मंच पर ग्रुप फोटो: अधिकारी.[/caption]

इस साल की थीम महिला सशक्तीकरण पर केंद्रीत

नुपुर चक्रवर्ती ने कहा कि इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम `Women of Tomorrow` यानी आने वाले कल की महिला रखी गई है. जो महिला सशक्तीmकरण पर केंद्रीत है. हमारे भारत वर्ष में आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रही हैं. आपको स्वीकार करना चाहिए कि आप आत्मसम्मान बनाए रखने के लिये जीवन में सशक्त हैं. आत्मसम्मान के विकास में अपनी अंदरूनी शक्ति को प्रभावशाली विचारों से सजाना है. शिक्षा महिलाओं को चयन करने की शक्ति देती है. इससे उनका कल्याण, स्वास्थ्य, बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित होती है और परिवारों का सतत विकास होता है. साथ ही शिक्षा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक करती है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-contract-teachers-demand-fixed-honorarium-payment-from-ugc/">धनबाद

: अनुबंध शिक्षकों ने की यूजीसी से निर्धारित मानदेय भुगतान की मांग

प्रत्येक नारी अपने आप में सम्मानित : सुनीता राय

महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय ने कहा कि प्रत्येक नारी अपने आप में सम्मानित है. सूर्योदय के साथ ही महिलाएं अपना काम प्रारंभ कर देर रात तक निरंतर कार्य करती हैं. घर, समाज व देश को संभालने व सवांरने का कार्य करती है. महिला व पुरुष में भेदभाव मिटा दिया जाए तो पूरा देश विकसित हो जाएगा. कमलेश राय ने कहा कि महिला सशक्तीदकरण तभी संभव है जब देश की तमाम महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हो जाएंगी. महिलाओं को समाज में सम्मान व उनके योगदान को बढ़ावा दिलाना है. सीआईएसएफ के उप समादेष्टा मनजीत कुमार ने कहा कि बेटा तब तक बेटा है जब तक उसकी शादी नहीं हुई होती है, लेकिन बेटी हमेशा बेटी हीं रहती है.

प्रतियोगिताओं में जीतने वालों के नाम

मेहंदी प्रतियोगिता में गुलनाज बानो, भारती दास, सोनाली कुमारी. रंगोली में प्रीति कुमारी, रूपाली दीक्षित, जुबेदा खातुन. बेस्ट फ्रॉम वेस्ट में रिंकी सिंह, माला राज, रिंकी हेम्ब्रम. गोली-चम्मच रेस में पूजा महतो, रोशनी करुवा, इप्सिता सेठी. सुई-धागा में पूजा दास, रिंकी सिंह, अर्चना करजी. बॉल इन बास्केट में रूपाली दीक्षित, विभा, निधी कुमारी. गाना में संगीता सिंकु, रीता मंडल, पिंकी टुडू. डांस में आस्था राज, रजनी राज, लक्ष्मी टुडू. बैडमिंटन डबल्स में सनमय व संगीता पूर्ति, रीना राजवार व मीना जामुदा. क्वीज में नलिनी विश्वाल व भवानी दास, अर्चना करजी व माला राज. क्रिकेट में ओल्ड इज गोल्ड व द वूमेन पावर क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही. सभी को पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dundra-panchayat-of-gamharia-is-without-electricity-memorandum-submitted-to-mp/">आदित्यपुर

: बिजली विहीन है गम्हरिया का डूंडरा पंचायत, सांसद को सौंपा ज्ञापन

ये थे उपस्थित

कार्यक्रम में महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, सीएमओ डॉ. एम कुमार, डॉ. एमएस दास, महाप्रबंधक केबी थापा, सीआईएसएफ के उप समादेष्टा मनजीत कुमार, प्रियंका सिंह, बी बासा, रमेश सिन्हा, मुखिया पार्वती किड़ो, मोना कुमार, कनक मिश्रा, सुनीता थापा, भवानी दास, रंजू शाह, पुष्पा सुमन, सुजाता बनर्जी, काकोली दास, चन्द्र मल्लिका बनवारी, रानी कुमार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-of-mobile-and-other-items-by-breaking-the-lock-in-sidgora/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल व अन्य सामान की चोरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही