Search

 
 
 

किरीबुरू : दो साल से अधूरा पड़ा है आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : लिपुंगा गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का कार्य प्रारम्भ होने के दो वर्ष बाद भी अब तक पूर्ण नहीं हो पाया है. इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. इस भवन के निर्माण में लगे लगभग 10 मजदूरों को आज तक बकाया मजदूरी का पैसा ठेकेदार द्वारा नहीं दिया गया है. इससे मजदूरों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. लिपुंगा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता दारा सिंह चाम्पिया ने बताया कि इस आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण नयागांव, दिरीबुरु के ठेकेदार महेन्द्र महाकुड़ द्वारा कराया जा रहा था. भवन के अंदर का प्लास्टर समेत फाइनल रंग-रोगन आदि कार्य अब भी अधूरा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-enlightened-people-met-dc-for-administrative-cooperation-in-laying-pipeline/">आदित्यपुर

: पाइप लाइन बिछाने में प्रशासनिक सहयोग के लिए डीसी से मिले प्रबुद्धजन

अधिकारी की साठ-गांठ का आरोप

आंगनबाड़ी केन्द्र भवन पूर्ण नहीं होने से गांव के बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार कि ठेकेदार ने विभागीय अधिकारी की साठ-गांठ से पैसे की निकासी कर ली है और कार्य अधूरा छोड़ चला गया है. भवन निर्माण में गुणवता का ख्याल नहीं रखा गया है. दारा सिंह ने इस मामले की शिकायत उपायुक्त से करने की बात कही है, ताकि मामले की जांच करा इस अधूरे भवन का निर्माण पूर्ण कराया जा सके. उन्होंने कहा कि इसमें लगे गांव के मजदूर यमुना चाम्पिया, नीतिमा चाम्पिया, मथुरा चाम्पिया आदि मजदूरों के 10-12 दिन की मजदूरी भी नहीं दी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही