Kiriburu (Shailesh Singh) : "आस" झारखंड के संयोजक सुशील बारला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण जनजातीय क्षेत्र आनंदपुर एवं गुदड़ी प्रखंड के विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है. प्रखंड के विद्यार्थियों को शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है. सरकार ने छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय एवं उच्च विद्यालयों को +2 उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया था और शिक्षकों के पदों को भी स्वीकृत किया था. लेकिन दूर्भाग्यपूर्ण यह है कि +2 उच्च विद्यालय सेरेंगदा में 60 छात्रों पर सिर्फ एक शिक्षक पदस्थापित हैं. जबकि स्वीकृत पद आठ हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-power-releases-a-film-on-the-theme-of-invest-in-our-planet/">जमशेदपुर:
टाटा पावर ने “हमारे ग्रह में निवेश” की थीम पर आधारित फिल्म की रिलिज
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/aakra-300x200.jpg"
alt="" width="300" height="200" /> आंकड़ा[/caption]
: अक्षय तृतीया पर मारवाड़ी युवा मंच ने की गौ सेवा [wpse_comments_template]
टाटा पावर ने “हमारे ग्रह में निवेश” की थीम पर आधारित फिल्म की रिलिज
लचर शिक्षा व्यवस्था को लेकर सभी मौन
[caption id="attachment_616151" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="200" /> आंकड़ा[/caption]
वैसे ही +2 उच्च विद्यालय गुदड़ी में स्वीकृत पद नौ है लेकिन कार्यरत तीन हैं. आनंदपुर प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय उन्डुदा में 107 छात्रों में सिर्फ एक शिक्षक पदस्थापित हैं. जबकि स्वीकृत पद 10 है. +2 उच्च विद्यालय आनंदपुर में 465 छात्रों पर पांच शिक्षक पदस्थापित हैं. जबकि स्वीकृत पद 12 है. सरकार अपनी ही बनाई शिक्षा नीति का पालन नहीं कर पा रही है. ये सरकार की विफलता नहीं तो और क्या है. यह आंकड़ा जिला शिक्षा अधीक्षक प.सिंहभूम के पत्रांक-787, 15 अप्रैल 2023 से प्राप्त है. सरकार शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने को लेकर सिर्फ घोषणा ही कर रही है. स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है, बावजूद लचर शिक्षा व्यवस्था को लेकर मौन साधे रहना कई सवालों को खड़ा करता है. इसलिए उन्होंने क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों से अपील किया है कि लचर शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आवाज को बुलन्द करें. अपने बच्चों का भविष्य को बर्बाद होने से बचाए. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-yuva-manch-did-cow-service-on-akshaya-tritiya/">जमशेदपुर
: अक्षय तृतीया पर मारवाड़ी युवा मंच ने की गौ सेवा [wpse_comments_template]
Leave a Comment