Search

 
 
 

किरीबुरु : हाथी ने अधेड़ को हमला कर गंभीर रूप से घायल किया

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा जंगल स्थित चेरवालोर गांव निवासी भीम मुंडू (55 वर्ष) पर एक जंगली हाथी ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. यह घटना 23 मार्च की शाम लगभग 6 बजे धर्नादिरी गांव के समीप घटी है. हाथी के हमले के दौरान भीम मुंडू दोस्त भागकर जान बचाने में सफल रहा. घटना की सूचना 24 मार्च की सुबह वन विभाग को मिली तो वह एम्बुलेंस भेज सुबह लगभग 9 बजे सेल की किरीबुरु अस्पताल में भीम को भर्ती कराया. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र भेजने की तैयारी चल रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम भीम एक अन्य ग्रामीण के साथ पैदल राशन लेने करमपदा गांव गया था. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahuls-punishment-changed-the-countrys-politics-mallikarjun-kharge-called-a-party-meeting-this-evening/">राहुल

को सजा से देश की राजनीति बदली, मल्लिकार्जुन खरगे ने आज शाम पार्टी की बैठक बुलाई, संसद में तेज होगा हंगामा
वह सामान लेकर पैदल जंगल के रास्ते अपने गांव जा रहा था. तभी धर्नादिरी गांव के समीप रास्ते में एक हाथी ने जंगल से निकलकर अचानक उसपर हमला कर दिया. इस हमले में वह बुरी तरह घायल होकर घटनास्थल पर पड़ा रहा, जबकि उसके साथ मौजूद ग्रामीण ने भाग कर अपनी जान बचाई. इसके बाद घायल भीम रात भर घटनास्थल पर ही पड़ा रहा. डर से ग्रामीण भी घटनास्थल की ओर नहीं जा पाये. सुदूरवर्ती जंगल गांव होने तथा नेटवर्क नहीं होने की वजह से ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह वन विभाग को सूचना दी. इसके बाद वन विभाग की टीम उसे अस्पताल लाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही