Kiriburu (Shailesh Singh) : सेलम इस्पात संयंत्र की मान्यता चुनाव में नॉन एनजेसीए यूनियन के एलपीएफ यूनियन की भारी मतों से हुई जीत पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ किरीबुरू इकाई के महामंत्री राजेन्द्र सिंधिया ने सेलम के सभी कर्मचारियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि सेलम के कर्मचारियों ने एनजेसीएस को नकार दिया है. श्रमिक वर्गों के साथ छल का जवाब बैलेट पेपर से दिया है. पांचों घटक दलों को कर्मचारियों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है. अगला चुनाव 30 जुलाई को भिलाई में होना है. भिलाई के कर्मचारियों से भी यही आशा की जा रही है कि वे नॉन एनजेसीएस की घटक दल बीएसडब्ल्यू को भारी मतों से जिताएंगे और यह बताएंगे कि कर्मचारी अब मूर्ख नहीं बनने वाले हैं. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-hod-of-psychology-department-of-kolhan-university-got-one-year-extension/">चाईबासा
: कोल्हान विवि के साइकोलॉजी विभाग के एचओडी को मिला एक साल का अवधि विस्तार
: बाबाधाम में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था जल लेने वेदव्यास संगम रवाना [wpse_comments_template]
: कोल्हान विवि के साइकोलॉजी विभाग के एचओडी को मिला एक साल का अवधि विस्तार
सेलकर्मी नॉन एनजेसीएस श्रमिक संगठन पर कर रहे भरोसा : मजदूर नेता
उन्होंने कहा कि तारीख पर तारीख, बैठक पर बैठक कर वेतन समझौता को निरंतर बाधित करने वाले श्रमिक संगठनों की यही दशा होने वाली है. सेलकर्मी नॉन एनजेसीएस श्रमिक संगठन पर भरोसा जताते हुये अब उन्हें अपने बहुमूल्य वोटों के जरिये मान्यता दिला रहे हैं. अगले आने वाले समय में सेल के सभी यूनिटों में नॉन एनजेसीए का वचर्सस्व रहेगा और वेज संशोधन बोर्ड में शामिल होगा. विदित हो कि सेलम इस्पात संयंत्र चुनाव में कुल 651 वोट दिए गए हैं, जिसमें एलपीएफ को 255 मत, सिटु को 215 मत, इंटक को 138 मत, बीएमएस को 30 मत व रिजेक्टेड 8 मत हुए हैं. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-a-group-of-kanwariyas-leave-for-ved-vyas-sangam-to-collect-water-for-jalabhishek-in-babadham/">मनोहरपुर: बाबाधाम में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था जल लेने वेदव्यास संगम रवाना [wpse_comments_template]
Leave a Comment