Search

किरीबुरु : तीन किमी लंबी सड़क व पुलिया निर्माण का प्राक्कल होगा तैयार

Kiriburu : जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू की अनुसंशा पर झारखंड सरकार के अपर सचिव राम कुमार सिन्हा ने मुख्य अभियंता (ग्रामीण कार्य विभाग, झारखंड रांची) को पत्र लिखकर राज्य संपोषित योजना अन्तर्गत ग्राम बाहदा से तेतलीघाट तक 3 किलोमीटर लंबी सड़क एवं ओम्बाबाई नदी पर 4 स्पेन पुलिया का निर्माण सुदृढ़ीकरण हेतु पथों का प्राक्कलन तैयार कर उपलब्ध कराने का आदेश दिया है. अपर सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य संपोषित योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में पथों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण हेतु तृतीय क्रम में चयनित 188 पथों का निर्माण किया जाना है. इसकी सूची पत्र के साथ संलग्न कर उपलब्ध करायी जा रही है. उपलब्ध करायी गयी उक्त सूची में अंकित पथों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण हेतु प्राक्कलन तैयार कर विभाग में उपलब्ध कराया जाय. साथ ही तैयार किये गये प्राक्कलन में जियो टैग फोटोग्राफ, नक्शा, संभाव्यता प्रतिवेदन के साथ - साथ इस आशय का प्रमाण पत्र भी संलग्न किया जाय कि विषयांकित पथ का निर्माण पूर्व में किसी अन्य योजना से नहीं हुआ है अथवा लिया जा रहा है. [caption id="attachment_255491" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/kiriburu-road-andolan-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> सड़क के लिए आंदोलन करते ग्रामीणों का फाइल फोटो.[/caption] इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-will-give-training-to-prepare-important-policies-of-the-country-and-the-world/">XLRI

: देश व दुनिया की महत्वपूर्ण नीतियों को तैयार करने की ट्रेनिंग देगा
साथ ही पथ के रेखांकन में वन भूमि एवं रैयती भूमि नहीं पड़ती है. उल्लेखनीय है कि उक्त पथ का निर्माण हेतु वर्षों से ग्रामीण आंदोलन करते रहे हैं और हर वर्ष श्रमदान कर सड़क निर्माण कर उसे चलने लायक बनाते रहे हैं. ग्रामीण एक वर्ष पूर्व हीं स्वयं प्रयास कर वन विभाग से सड़क निर्माण हेतु एनओसी ले चुके हैं. अब जाकर सड़क निर्माण की आस थोड़ा जगी है. इससे ग्रामीणों में थोड़ी खुशी तो है लेकिन जबतक सड़क बन नहीं जाता तब तक ग्रामीण विश्वास करने को तैयार नहीं हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//