Search

 
 
 

किरीबुरू : सेल की झारखण्ड ग्रुप ऑफ माइंस के कार्यपालक निदेशक तीन दिवसीय दौरे पर किरीबुरु पहुंचे

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की झारखण्ड ग्रुप ऑफ माइंस के कार्यपालक निदेशक जयदीप दास गुप्ता सेल की किरीबुरु, मेघाहातुबुरु एंव गुवा खादान के तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को किरीबुरु पहुंचे. अपने दौरे के क्रम में वह हिलटॉप स्थित महाप्रभु भगवान जगन्नाथ के दर्शन हेतु जगन्नाथ मंदिर पहुंचे. उनके साथ किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय, महाप्रबंधक राम सिंह, महाप्रबंधक बी के मिंज, उप महाप्रबंधक संजय बनर्जी आदि अधिकारी मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने विशेष पूजा की इसके उपरांत सभी ने प्रसाद ग्रहण किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-people-including-the-father-of-golmuri-church-committed-suicide-by-hanging/">जमशेदपुर

: गोलमुरी चर्च के फादर समेत चार लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[caption id="attachment_372499" align="aligncenter" width="548"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-28-at-5.16.40-PM-750x520.jpeg"

alt="" width="548" height="380" /> मंदिर कमिटी के लोगों के साथ ग्रुप फोटो[/caption] जयदीप दास गुप्ता ने कहा कि लगभग 10 वर्षों बाद उन्हे इस मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. मंदिर की व्यवस्था व साफ-सफाई हेतु उन्होंने मंदिर कमिटी की प्रशंसा की. उन्होंने दुबारा जल्द यहाँ आने की बात कही. इस दौरान कामदेव मिश्रा, पी के सेठी, रवि नायक, रामा परीडा, अरूण राउत राय, देवाशीष कर, बापी राउतराय, आदित्य बिहारी, अभिमन्यू सेठी, संतोष कुमार पंडा आदि मौजूद थे. दूसरी तरफ कार्यपालक निदेशक न सेल की किरीबुरु खदान के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद विस्तृत जानकारी किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय ने साझा करने की बात कही. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही