Search

 
 
 

किरीबुरू : पंचायत के पहले मुखिया व समाजसेवी केशव पांडेय का निधन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : नोवामुंडी के पहले प्रखंड प्रमुख सह किरीबुरू पंचायत के पहले मुखिया व प्रसिद्ध समाजसेवी केशव प्रसाद पांडेय (82 वर्ष) का निधन 5 अक्टूबर की रात लगभग 7:15 बजे डालटेनगंज स्थित उनके आवास में हो गया. उनके निधन की खबर से किरीबुरू समेत लौहांचल के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. केशव पांडेय लंबे समय से बीमार थे. उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत थी और रांची के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. इसी दौरान उनकी मौत उनके पैतृक आवास में हो गई. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-bus-crushed-a-person-in-itki-youth-hanged-in-chutia/">रांची

: इटकी में बस ने एक व्यक्ति को कुचला, चुटिया में युवक ने लगायी फांसी

वर्ष 1977 में नोवामुंडी के बने थे प्रमुख

उल्लेखनीय है कि केशव पांडेय एकीकृत बिहार के समय वर्ष 1977 में किरीबुरू पंचायत से मुखिया निर्वाचित हुये व उसी समय नोवामुंडी के प्रमुख बने थे. वह 1977 के बाद से लेकर झारखंड राज्य अलग होने तक निरंतर प्रमुख व मुखिया रहे. झारखंड अलग राज्य बनने के बाद हुये पंचायत चुनाव में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था. उनके दो पुत्र बिकेश पांडेय व राकेश पांडेय हैं. दोनों सेल के बडे़ ठेकेदार हैं. साथ ही किरीबुरू में स्थित एक मात्र सारंडा फ्यूएल नामक पेट्रोल पंप का संचालक भी केशव पांडेय के बडे़ पुत्र बिकेश कुमार पांडेय करते हैं. इसे भी पढ़े : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-three-people-including-a-woman-injured-in-separate-road-accidents/">गिरिडीह

: अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल
वहीं, केशव पांडेय की मौत पर नोवामुंडी प्रमुख पूनम गिलुवा, मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, मुखिया पार्वती किड़ो, ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन किरीबुरू-मेघाहातुबुरु समेत विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-water-logging-on-nh-18-driver-upset/">बहरागोड़ा

: एनएच-18 पर जल जमाव, वाहन चालक परेशान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही