Search

 
 
 

किरीबुरु: महिला टीम केबीआर सुपर वूमेन बनाम वूमेन पावर के बीच खेला गया छठे दिन का पहला मैच

 
Kiriburu : सेल की मेघाहातुबुरु खेल मैदान में 13 मार्च से द लूजर्स क्लब द्वारा आयोजित पांचवीं फ्लड लाइट-डे-नाइट नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन का पहला मैच दो महिला टीमों केबीआर सुपर वूमेन बनाम वूमेन पावर के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वूमेन पावर ने 10 ओवर में 69 रन बनाए. इसमें पूनम ने सर्वाधिक 16 रन का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी केबीआर सुपर वूमेन ने 6.3 ओवर में हीं 4 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली. इसमें सुनीता ने 24 एवं रोजलिना ने 22 रन का योगदान दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-preparation-for-temporary-restoration-in-tata-college-before-naac-grading-inspection-approval-from-the-government/">चाईबासा:

नैक ग्रेडिंग निरीक्षण से पूर्व टाटा कॉलेज में अस्थायी बहाली की तैयारी, सरकार से मिली मंजूरी

सीआईएसएफ एकादश ने सात ओवर में एक विकेट खोकर जीत दर्ज की

दूसरा मैच सीआईएसएफ एकादश बनाम ड्राइवर एसोसिएशन के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्राइवर एसोसिएशन ने 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 71 रन बनाया. विशाल ने 16 रन तथा हिमांशु ने 15 रन का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए सीआईएसएफ एकादश ने सात ओवर में एक विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली. सीआईएसएफ की तरफ से धीरज ने 51 रन की पारी खेली. इसे भी पढ़ें : सोनू">https://lagatar.in/sonu-aggarwal-and-vineet-agarwal-sought-bail-from-high-court-no-relief-from-lower-court/">सोनू

अग्रवाल और विनीत अग्रवाल ने हाईकोर्ट से मांगी ज़मानत, निचली कोर्ट से नहीं मिली है राहत

तीसरा मैच जेपी स्पोर्ट्स बनाम मार्केट वारियर्स के बीच खेला गया

तीसरा मैच जेपी स्पोर्ट्स बनाम मार्केट वारियर्स के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्केट वारियर्स ने 10 ओवर में 134 रन बनाए. इसमें राहुल ने 53 और अभिषेक 33 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेपी स्पोर्ट्स 10 ओवर में सारे विकेट खोकर मात्र 96 रन ही बना पाई. बुतरु ने सर्वाधिक 36 रन का योगदान दिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-organized-basantotsav-at-anandmarg-jagriti-kandra/">आदित्यपुर:

आनन्दमार्ग जागृति कांड्रा में बसंतोत्सव का आयोजन

यह थे उपस्थित

कार्यक्रम में महाप्रबंधक संजय बनर्जी, योगेश राम, लूजर्स क्लब के संस्थापक प्रभात मिंज, कुलदीप सिंह, राजू, आलम अंसारी, विक्की सिंह, कुमार धीरेन्द्र, नागेश झा, फैज अहमद, बीरबल गुडि़या, जगजीत सिंह गील, विजय गुप्ता, राजनारायण शर्मा, दीपक, कमल, राहुल, सोनु, विश्वकर्मा, एएल करण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही