Search

 
 
 

किरीबुरू : सेल की किरीबुरू प्रबंधन सीएसआर के तहत बना रही छात्रों का भविष्य उज्ज्वल

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु लौह अयस्क खदान प्रबंधन के सीएसआर योजना के तहत संचालित सारंडा सुवन छात्रावास के तीन छात्र सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में पास हुए हैं. पास होने वाले छात्रों में पौलुस हस्सा - 73.6 फीसदी, सुनिया सुरीन-62.8 एवं कृष्णा लागुरी-56.4 फीसदी शामिल हैं. ये सभी बच्चे सारंडा के नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती गांवों के रहने वाले हैं जहां उच्च शिक्षा की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है. सेल की किरीबुरू प्रबंधन द्वारा किरीबुरू स्थित अपने आवासीय क्षेत्र में सारंडा सुवन छात्रावास नाम से एक आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसमें सारंडा के विभिन्न गांवों में रहने वाले गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाती है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-aakriti-wheels-kalimati-branch-did-a-collective-mangal-path/">जमशेदपुर

: आकृति व्हील्स कालीमाटी शाखा ने किया सामूहिक मंगल पाठ

सीएसआर के उपलब्ध कराई जाती है सारी सुविधाएं

विभिन्न गांवों के गरीब बच्चों को सेल द्वारा संचालित प्रोजेक्ट सेंट्रल में नामांकन कराकर तथा उक्त छात्रावास में सारी सुविधा उपलब्ध कराकर बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है. इस कार्य में किरीबुरू के सीजीएम कमलेश राय, महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, वरिष्ठ प्रबंधक रमेश सिन्हा, बी बासा, प्रदीप कुमार चातर का महत्वपूर्ण योगदान है. इसके अलावे सेल प्रबंधन द्वारा संचालित एकलव्य आर्चरी अकादमी के 3 तीरंदाज जो सारंडा के विभिन्न गांवों के हैं तथा उक्त अकादमी में तीरंदाजी के साथ शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं वह सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में पास हुए हैं. इन छात्रों में रौनक लकड़ा- 66.80 फीसदी, गजेंद्र टुटी- 56.40 फीसदी, अश्मिता टोपनो- 54.80 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं. इसी वर्ष जैक 12वीं बोर्ड की परीक्षा में सारंडा सुवन छात्रावास के दो छात्र कुंदन मूर्ति- 61.2 फीसदी एवं मुरुम लागुरी- 60.00 फीसदी अंक के साथ जबकि दसवीं बोर्ड में मालू बहंदा ने 57.20 फीसदी अंक लाकर सफलता प्राप्त की है. सेल प्रबंधन सारंडा के गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की निरंतर कार्य कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही