Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : मशरुम की खेती कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर रही मुखिया पार्वती कीड़ो

Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के गोद में बसा किरीबुरू पश्चिम पंचायत की मुखिया पार्वती कीड़ो पिछले तीन पंचायत चुनावों में लगातार विजयी होती आ रही हैं. विजयी होने की मुख्य वजह वह 24 घंटे गरीब से लेकर सभी वर्गों की जनता की हर समस्याओं व दुख में खड़ी रहती हैं. यहीं वजह है कि पार्वती कीड़ो को शहर की जनता अपनी आंखों में बैठाये रहती है. पार्वती कीड़ो अत्यंत गरीब है. वह अपने घर में मशरुम की खेती कर अपना व परिवार का भरण-पोषण करती है. इसके बावजूद अपने पंचायत के अलावे दूसरे पंचायतों की जनता की समस्याओं का समाधान में भी लगी एंव खड़ी रहती है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-water-supply-in-the-city-after-14-hours-due-to-failure-of-insulator/">चाईबासा

: इंसुलेटर खराब होने से 14 घंटे बाद शहर में हुई जलापूर्ति

जनता की अनेक समस्याओं का हो रहा समाधान

मुखिया पार्वती कीड़ो से क्षेत्र में विकास किए जाने के मामले को लेकर अपनी बातों को रखा. उन्होंने बताया कि सारंडा रिजर्व वन क्षेत्र व सेल का लीज क्षेत्र होने की वजह से यहां मनरेगा आदि का कोई कार्य नहीं हो पाता है. क्योंकि इसके लिये एनओसी नहीं मिल पाता है. इसके बावजूद पेयजल, रोड, नाली, स्कूल व सभी तरह की मूलभूत सुविधा लोगों को उपलब्ध कराई गई है. पंचायती राज की वजह से लोगों में जागरुकता बढ़ी है. गरीब जनता की अनेक समस्याओं का समाधान हो रहा है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/noamundi-foundation-stone-laid-for-favre-block-road-from-mukhiya-fund-in-yognagar-gua/">

 नोवामुंडी : गुवा के योगनगर में मुखिया फंड से फेवर ब्लॉक सड़क का किया गया शिलान्यास
[caption id="attachment_408753" align="aligncenter" width="509"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/kirburu-panchayat-bhawan.jpeg"

alt="" width="509" height="339" /> किरीबुरु पश्चिम पंचायत भवन[/caption]

एनओसी नहीं मिलने की वजह से नहीं बन पाया पंचायत भवन 

वहीं मुखिया पार्वती कीड़ो ने पंचायत कार्यालय के सक्रियता के सवाल पर कहा कि किरीबुरू पश्चिम पंचायत का भवन आज तक नहीं बना है. सेल का आवास में अस्थाई तौर कर कार्यालय संचालित है. पंचायत का तमाम कार्य इसी कार्यालय से सक्रिय रूप से किया जा रहा है. सेल से एनओसी नहीं मिलने की वजह से पंचायत भवन नहीं बन पाया. इसके अलावे मेघाहातुबुरु उत्तरी एंव दक्षिण पंचायत का भी भवन इसी वजह से नहीं बन पाया है. लीज क्षेत्र में होने की वजह से अनेक विकास कार्यों की एनओसी नहीं मिल पाती है. उन्होंने बताया कि 15 वें वित आयोग से  19 लाख रूपये का आवंटन हुआ है. इससे पेयजल एंव स्वच्छता और सिविल वर्क के कार्य किए जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही