Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : दो वनोत्पाद व्यवसायी को पिस्टल सटा बदमाशों ने 35 हजार लूटे

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : जगन्नाथपुर के दो व्यवसायियों रंजीत कुमार साहनी और दुर्गा निषाद को मोटरसाइकिल सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और पिस्टल का भय दिखाकर हजारों रुपए लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद सभी टंकुरा जंगल की ओर फरार हो गये. यह घटना 25 मई की शाम लगभग 4 बजे की है. लूटपाट की घटना के शिकार जगन्नाथपुर के व्यवसायी रंजीत साहनी उर्फ झरिया ने बताया कि वे अपनी हीरोहोंडा साइन मोटरसाइकिल से बड़ाजामदा क्षेत्र से दो बोरा वनोत्पाद खरीदकर आ रहे थे. उनके साथ पड़ोसी दुर्गा निषाद भी दो बोरा वनोत्पाद खरीद अपनी लूना जगन्नाथपुर की ओर निकले थे. इसे भी पढ़ें : IAS">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-ias-pooja-singhal-even-in-jail-instructs-jail-doctor-for-health-check-up-know-court-order/">IAS

पूजा सिंघल से जेल में भी पूछताछ करेगी ED, जेल डॉक्टर को स्वास्थ्य जांच का निर्देश, जानें कोर्ट का आदेश
तभी शाम लगभग 4 बजे काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने ओवरटेक कर बड़ाजामदा ओपी अन्तर्गत कांडेनाला पुलिया के पास खराब सड़क पर दोनों की मोटरसाइकिल को रोक दिया और हम दोनों को पिस्टल सटाकर लगभग 9 हजार और दुर्गा निषाद से लगभग 26 हजार रुपए और दोनों का मोबाइल फोन लूटकर टंकुरा जंगल की ओर भाग गये. रंजीत साहनी ने बताया कि बदमाशों की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल का ऊपर का नम्बर नहीं देख पाये, लेकिन नीचे का नम्बर 0226 था. सूत्रों के अनुसार एक सप्ताह पूर्व भी जगन्नाथपुर के एक वनोत्पाद की खरीद-बिक्री करने वाले व्यवसायी से कांडेनाला क्षेत्र में ही इसी गिरोह ने लूटपाट की थी. उक्त व्यवसायी ने भयवश पुलिस से शिकायत नहीं की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही