Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : कदालसोकवा गांव का मोबाईल टावर भी है नक्सलियों के निशाने पर

Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिम सिंहभूम जिला के टोंटो थाना अंतर्गत कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के अत्यंत नक्सल प्रभावित क्षत्रों में से एक कदालसोकवा गांव में लगा मोबाइल टावर भी नक्सलियों के निशाने पर है. यह गांव पाटुंग तथा रोवाम सीआरपीएफ कैंप से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. भाकपा माओवादी इस टावर को भी उड़ाने की योजना बना रहे हैं. इस बात की सूचना जिला पुलिस के अधिकारियों को भी पूर्व में मिल चुकी है. इस टावर का निर्माण अभी कुछ माह पूर्व ही किया गया है. विश्वस्त ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जब गांव में इस टावर का निर्माण हो रहा था तभी नक्सली गांव में आकर इस टावर को उड़ाने की धमकी देकर गए थे. हालांकि उस दौरान नक्सलियों ने टावर निर्माण का कार्य में कोई रुकावट डालने का काम नहीं किया था. बल्कि ग्रामीणों से कहा था कि इसे बन जाने दो, तब उड़ा दिया जाएगा. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-were-troubled-by-the-extreme-heat-mercury-crossed-40-degrees/">चाईबासा

: अत्याधिक गर्मी से परेशान रहे लोग, पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा

नक्सलियों के लिए मोबाइल टावर बन सकते हैं खतरा

उल्लेखनीय है कि पुलिस-प्रशासन सुदूरवर्ती गांव के ग्रामीणों, खासकर छात्र-छात्राओं व युवाओं को संचार सुविधा से जोड़ने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मोबाईल टावर लगाने का कार्य करा रही है. इससे छात्र-छात्राओं को शिक्षा व युवा बेरोजगारों को रोजगार व तमाम प्रकार की जानकारी लेने में आसानी होगी. नक्सलियों को इन टावरों को लगने से सबसे ज्यादा खतरा महसूस हो रहा है. उन्हें लगता है कि ग्रामीण नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना पुलिस को निरंतर देकर उनके लिए खतरा पैदा करेंगे. नक्सली भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करेंगे, जिससे उनका लोकेशन भी पुलिस आसानी से ट्रेस कर सकती है. इसी भय से नक्सली निरंतर मोबाईल टावर को अपना निशाना बना रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-babu-boys-finisher-fc-and-breaker-fc-won-their-respective-matches/">किरीबुरू

: बाबू ब्वॉयज, फिनिशर एफसी एवं ब्रेकर एफसी ने जीते अपने-अपने मैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही