Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : वृद्ध महिला भटक कर पहुंची मेघाहातुबुरु, मैना मुर्मू बता रही अपना नाम

Kiriburu (Shailesh Singh) : एक वृद्ध महिला जो अपना नाम मैना मुर्मू तथा गांव बघीये बता रही है वह भटक कर मेघाहातुबुरु खदान गेट पास आ गई थी. महिला सिर्फ संथाली भाषा में बात कर रही है. उसे हिन्दी नहीं आती. 25 अप्रैल की सुबह सीआईएसएफ जवानों व स्थानीय लोगों ने इस महिला के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की ताकि उसे उसके परिजनों तक सुरक्षित भेजवाया जा सके. लेकिन महिला पूर्ण जानकारी नहीं दे पा रही है. लोगों ने महिला को चाय व नाश्ता कराया. महिला गांव का नाम पूछने पर बघीये बता रही है. लेकिन सारंडा व आसपास के क्षेत्रों में बघीये नाम का कोई गांव नहीं है. इससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह महिला कहां से तथा कैसे आयी है. दूसरी तरफ कुछ लोगों ने बताया की मंझारी प्रखंड में एक बघीये गांव है जहां संथाली समुदाय के लोग भी रहते हैं. महिला के बाबत पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-seen-in-obscene-video-chat-says-she-doesnt-even-know-minister-banna-gupta/">जमशेदपुर

: अश्लील वीडियो चैट में दिख रही महिला ने कहा- वह मंत्री बन्ना गुप्ता को जानती तक नहीं
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही