Search

 
 
 

किरीबुरू : वृद्ध महिला को सकुशल उसके गांव भेजा गया

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : गलत बस में चढ़कर भटकते हुए मेघाहातुबुरु पहुंची रायरंगपुर के बघीया गांव की वृद्ध महिला मैना मुर्मू को सेल प्रबंधन व स्थानीय लोगों के निरंतर प्रयास के बाद 27 अप्रैल को मेघाहातुबुरु के सेलकर्मी आरसी हंसदा के साथ उसके गांव रवाना किया गया. दो दिन पूर्व उक्त महिला जमशेदपुर से किरीबुरू आने वाली बस में गलती से सवार हो गई थी. जबकि उसे रायरंगपुर वाली बस पकड़ना था. महिला बस के स्टाफ द्वारा जामदा-जामदा की आवाज लगाने से गुमराह हुई थी. क्यों किरीबुरू से पहले भी एक जामदा है तथा उक्त महिला के गांव के पास भी एक जामदा शहर है. इसी गलती में वह किरीबुरू वाली बस में बैठ गई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-blood-donation-camp-organized-in-co-operative-college-40-units-blood-collection/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित, 40 यूनिट रक्त संग्रह

नहीं बता पा रही थी अपना पता

महिला संथाली भाषा बोल रही थी तथा गांव के आसपास का शहर अथवा जिला बता नहीं पा रही थी, जिस कारण उसका गांव व परिजनों का पता लगाने में मुश्किल हुई. महिला को सेल की मेघालया गेस्ट हाउस में रहने व खाने की व्यवस्था सेल अधिकारियों ने कराई. सेल के उच्च अधिकारियों के अलावे संथाल भाषा को जानने वाले पोस्टमास्टर आदि लोगों के निरंतर प्रयास व गुगल आदि का सहारा लेकर महिला के गांव व परिवार वालों से सम्पर्क साधा जा सका. अंततः महिला के पोता ने पहचाना और गांव भेजवाने का आग्रह किया. जिसके बाद गुरुवार को सुबह महिला को सेलकर्मी साथ उसके गांव भेजा गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही