Search

 
 
 

किरीबुरु : साइबर अपराधियों के फोन कॉल से पश्चिमी सिंहभूम की जनता परेशान

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : साइबर अपराधियों द्वारा फोन कॉल और सोशल मिडिया का इस्तेमाल कर ठगी करने संबंधी प्रतिदिन आ रहे फोन कॉल से पश्चिम सिंहभूम क्षेत्र की हजारों जनता परेशान है. उल्लेखनीय है कि साइबर अपराधियों ने चाईबासा के उपायुक्त अनन्य मित्तल का भी फर्जी व्हाट्स एप एकाउंट बनाकर लोगों से ठगी का प्रयास किया गया था. अब ताजा मामला किरीबुरु निवासी शिक्षक ललित झा, मिहिर विश्वाल आदि के साथ जुडा़ है. साइबर अपराधियों ने इनके फेसबुक आईडी को हैक कर उनके माध्यम से लोगों से मदद के रुप में पैसे मांगे जा रहे हैं. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-sdpo-held-a-meeting-regarding-bakrid-and-ghurti-rath-yatra-instructions-were-given-to-curb-crime/">किरीबुरु

: बकरीद व घूरती रथ यात्रा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, अपराध पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश
इतना हीं नहीं ये अपराधी प्रतिदिन लोगों को फोन पर लिंक भेज उसे खोलने, प्ले स्टोर से कुछ विशेष ऐप डाउनलोड करने, लॉटरी में विजेता होने आदि जैसे अनेक प्रकार से ठगी का प्रयास करने में लगे हैं. ललित झा और मिहिर विश्वाल ने लोगों से अपील किया है कि वह ऐसे अपराधियों के झांसे में नहीं आयें तथा उनके किसी भी संदेश या भेजे गये लिंक आदि को खोलने से बचें. लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधियों को सीम कार्ड कहाँ से एवं किनके पहचान पत्र से मिल रही है. पुलिस सीम कार्ड के आधार पर इन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं कर पा रही है. सरकार सीम कार्ड प्राप्त करने हेतु इतने शख्स नियम बनाये हैं फिर इन्हें कौन सीम उपलब्ध करा रहा है. साइबर अपराधियों से लोगों को बचाने हेतु विशेष कार्य योजना बनाने की जरूरत है ताकि लोगों के बैंक खातों से वह पैसा नहीं उडा़ पायें. ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है. जिससे इन लोगों में भय व्याप्त हो तथा लोग इनके द्वारा ठगे जाने से बचें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही