Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : स्कूल का चापकल खराब, अभिभावक नाराज, पहुंचे स्कूल

Kiriburu (Shailesh Singh) : प्लस-टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय छोटानागरा में मात्र एक चापाकल है. वह भी एक जनवरी से खराब है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम प्रकाश यादव इसे ठीक कराने के लिए विभाग से आग्रह कर चुके हैं, लेकिन आज तक ठीक नहीं हो पाया. इससे नाराज बच्चों के अभिभावक गुरुवार को छोटानागरा स्थित स्कूल पहुंचे. वे लोग चापाकल अविलम्ब ठीक कराने की मांग प्रधानाध्यापक से करने लगे. अभिभावकों ने बताया कि चापाकल बड़ा मामला नहीं है तथा हम इसके लिये स्कूल प्रबंधन पर दबाव बनाने नहीं आये हैं. हम इस मामले को लेकर आये हैं कि यह स्कूल मुख्य सड़क के बिल्कुल किनारे है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Kiriburu-Chhotanagra-School.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : शाहरुख">https://lagatar.in/shah-rukh-khan-broke-his-silence-about-shameless-rang-said-a-big-thing-for-deepika-padukone/">शाहरुख

खान ने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर तोड़ी चुप्पी, दीपिका पादुकोण के लिए कही बड़ी बात
स्कूल का चापाकल खराब होने की वजह से मध्याह्न भोजन के बाद थाली और हाथ धोने, पानी पीने आदि हेतु हमारे बच्चे सड़क को पार कर दूसरी तरफ स्थित नदी जाते हैं. इस दौरान अगर हमारे बच्चों के साथ सड़क दुर्घटना या नदी में कोई दुर्घटना घट जाये तो उसके लिये जिम्मेदार कौन होगा. दूसरी तरफ प्रधानाध्यापक राम प्रकाश यादव ने बताया कि चापाकल खराब होने से समस्या अवश्य बढ़ गई है. अभिभावकों की शिकायत भी जायज है. हमने पूर्व में पेयजल व स्वच्छता विभाग के अभियंता से बात कर चापाकल को जल्द ठीक कराने को कहा था, लेकिन अब तक ठीक नहीं होने के बाद पुनः 18 जनवरी को मनोहरपुर के बीडीओ को पत्र लिख चापाकल ठीक कराने का आग्रह किया हूं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही