Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : किरीबुरू मुखिया की पुत्र वधू बनी मेघाहातुबुरू की मुखिया

Kiriburu (Shailesh Singh) : मेघाहातुबुरू दक्षिणी पंचायत की मुखिया प्रफुल्लीत ग्लोरिया तोपनो किरीबुरू पश्चिम पंचायत की मुखिया पार्वती किड़ो के बडे़ पुत्र जॉनसन किड़ो के साथ परिणय सूत्र में बंधी. दोनों का विवाह ईसाई रीति-रिवाजों के साथ 30 जनवरी को जीईएल चर्च में संपन्न हुआ. उल्लेखनीय है कि मुखिया प्रफुल्लीत ग्लोरिया तोपनो एवं जॉनसन किड़ो पहले से अच्छे दोस्त थे. इसके अलावे किरीबुरू की मुखिया पार्वती किड़ो और मुखिया प्रफुल्लीत ग्लोरिया तोपनो बीते पंचायत चुनाव में अपने-अपने पंचायत से जीत दर्ज की थी एवं हर कार्यक्रम में दोनों साथ नजर आती थीं. दोनों की शादी में आम से लेकर खास लोग आशीर्वाद देने पहुंचे. इसमें प्रमुख पूनम गिलुवा, मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, उप मुखिया सुमन मुंडू, ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन, सेल के पदाधिकारी व विभिन्न समुदाय व समाज के लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-four-day-loyalty-training-of-teachers-started/">गिरिडीह

: शिक्षकों का चार दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही