Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : गुस्से में घर से भागी छात्रा को सामाजिक कार्यकर्ता ने पहुंचाया घर

Kiriburu (Shailesh Singh) : झारखंड सीमा से सटे ओडिशा का बोलानी थाना अन्तर्गत बेसकैंप बस्ती निवासी पांचवी कक्षा की छात्रा गीता मुंडा (10 वर्ष), पिता स्व. अभिराम मुंडा, मां सोमवारी मुंडा 24 जून की शाम को मां की डांट के बाद गुस्से से भागकर किरीबुरु के चर्च हाटिंग पहुंच गई. यहां स्थानीय लोगों ने रात में उसे खाने-पीने का समान देकर सुरक्षित अपने पास रखा. 25 जून की सुबह सारंडा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार पंडा ने बच्ची को उसकी मां और परिवार के पास भेजवाया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-education-is-necessary-for-all-classes-of-people-joba-majhi/">किरीबुरु

: शिक्षा हर वर्ग के लोगों के लिए आवश्यक है : जोबा माझी

गांव वाले बच्ची की तलाश करके हो गए थे परेशान

बच्ची को पाकर परिजन व गांव वाले काफी खुश हुए. संतोष पंडा ने बताया की बच्ची के परिजन व गांव वाले कल से हीं बच्ची की तलाश करके परेशान थे. उन्होंने बताया की बच्ची की मां सोमवारी मुंडा ने बताया कि कल उसे कुछ काम करने बोली थी जो नहीं कर रही थी, इसी वजह से डांट दिये थे. इसके बाद वह घर से भाग गई. किरीबुरु के लोगों को भी बच्ची ने यहीं बताया की वह बर्तन धो रही थी उसके बाद भी मां ने डांट लगा दी थी, इसलिए एक मोटरसाईकल सवार से लिफ्ट लेकर किरीबुरु भागकर आ गई थी. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही