Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु: दन्‍तैल हाथी फिर सारंडा के गांवों में मचा रहा आंतक, नवागांव में किया फसल बर्बाद

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh): सारंडा के गांवों में एक बार पुनः दन्‍तैल हाथी ने आतंक मचाना प्रारम्भ कर दिया है. आठ सितम्बर की मध्य रात्रि लगभग ग्यारह बजे के बीच एक दन्‍तैल हाथी ने किरीबुरु रेंज कार्यालय अन्तर्गत सारंडा के नवागांव के ग्रामीणों के खेत में लगा धान, मक्का को खाकर भारी नुकसान पहुंचाया है. इस दौरान उक्त हाथी नवागांव के लोगों के घरों तक भी आया.  कई ग्रामीणों ने घर से सुरक्षित स्थान पर भाग अपनी जान बचाई. उल्लेखनीय है कि इसी  हाथी ने पिछले दिनों किरीबुरु शहर में घुसने की कोशिश की थी एवं गुवा, हिरजी हाटिंग, बाईहातु, तितलीघाट, मारंगपोंगा आदि क्षेत्रों में उत्पात मचाया था. इसे">https://lagatar.in/when-cm-hemant-soren-said-see-how-this-fake-mla-is-sitting-and-hide-his-face/">इसे

भी पढ़ें: जब सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था, देखिए, कैसे ये फर्जी विधायक बैठा हुआ है मुंह छुपाये

फसलों को बर्बाद कर भनगांव की तरफ निकल गया हाथी

नवागांव निवासी गोविन्द तोरकोड ने बताया की उक्त हाथी मध्य रात्रि को जंगल से सबसे पहले सोमवारी तोरकोड के लगभग एक एकड़ खेत में लगी धान की फसल खा गया. उसके बाद वह बिरसा तोरकोड के घर के सामने की खेत में लगी मक्का की फसल को खा गया. फिर वह उसके भाई घांसीराम तोरकोड के घर में घुसते हुए गोविन्द तोरकोड के आंगन से बाहर निकला. हाथी को भगाने पर वह नवागांव स्कूल पहुंचा. वहां से हाथी भनगांव की तरफ निकल गया.

बर्बाद फसल के एवज में मुआवजा दे  वन विभाग : ग्रामीण

गोविन्द ने कहा कि इस बार समय पर वर्षा नहीं होने की वजह से पहले हीं फसल बर्बाद हो चुकी है. कुछ फसल लगी भी थी तो वह हाथी खा जा रहा है. वन विभाग हाथियों द्वारा खाया व बर्बाद फसल के एवज में मुआवजा दे. साथ ही गांव क्षेत्र से इस हाथी को भगाकर आबादी से दूर सुरक्षित घने जंगलों में भेजने की कोशिश करे. इसी  हाथी ने पिछले महीने ही करमपदा क्षेत्र में तोपाडीह निवासी बीमल बारला की जान ले ली थी. आगे भी यह किसी ग्रामीण की हत्या कर सकता है. इसे भी पढ़ें: मौसम">https://lagatar.in/weather-update-there-will-be-moderate-rain-in-some-parts-of-the-district-including-ranchi/">मौसम

अपडेट: रांची समेत जिले के कुछ भागों में होगी मध्यम दर्जे की बारिश
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही