Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : वन विभाग कार्यालय के पास जलता रहा पेड़, वनपाल बैडमिंटन खेलने में रहे व्यस्त

Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरू स्थित वन विभाग कार्यालय से महज कुछ दूरी पर टाउन गेट (टीआर गेट) के पास बुधवार को एक पेड़ धू-धू कर जलता रहा, लेकिन वन विभाग के कर्मचारी अपने कार्यालय प्रांगण में बैडमिंटन खेलने में व्यस्त रहे. वन विभाग कार्यालय से जलता हुआ पेड़ साफ दिखाई दे रहा था, बावजूद इसके आग बुझाने की कोई कोशिश नहीं की गई. बता दें कि ससांग्दा रेंज कार्यालय के रेंजर चार रेंज के प्रभार में हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-discussion-on-providing-drinking-water-and-irrigation-facilities-in-bjp-meeting/">चाईबासा

: भाजपा की बैठक में पेयजल व सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने पर हुई चर्चा
वह महीना में एक दिन किरीबुरू में दिख जाये तो बड़ी बात है. यह पहले ऐसे रेंजर हैं जिन्हें किरीबुरू और सारंडा के लोग चेहरे से नहीं पहचानते हैं. रेंजर की पदस्थापना होते हुये भी यह रेंज कार्यालय रेंजर विहिन हालत में है. ऐसी स्थिति में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस रेंज में कार्य कैसा चल रहा होगा. उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से सारंडा जंगल के विभिन्न हिस्सों में आग लगने की घटना घट रही है लेकिन वन विभाग आग बुझाने में विफल रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही