Search

 
 
 

किरीबुरू : पेशाब कांड के आरोपी का आदिवासी समाज ने किया पुतला दहन

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : मध्यप्रदेश के सीधी जिले के पेशाब कांड का पीड़ित आदिवासी युवक दशमत रावत के पक्ष में सारंडा के गंगदा पंचायत के आदिवासियों ने मुखिया राजू सांडिल के नेतृत्व में आरोपी प्रवेश शुक्ला का पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम में रविवार को आयोजित किया गया. कार्यक्रम में शामिल आदिवासियों ने कहा कि प्रवेश शुक्ला जैसे लोगों की इंसानियत मर चुकी है. वह दरिंदा बन गया है. ऐसे लोगों को सरकार व न्यायपालिका मौत की सजा दे. उन्होंने कहा कि हम सीधे-साधे व मेहनती लोग हैं. हम किसी को कभी नुकसान व ठेस पहुंचाने का कार्य नहीं करते. इसे भी पढ़ें : नावाडीह">https://lagatar.in/nawadih-on-the-initiative-of-ministers-son-traffic-started-on-the-road-after-five-days/">नावाडीह

: मंत्री पुत्र की पहल पर पांच दिन बाद सड़क पर हुआ आवागमन चालू

प्रवेश शुक्ला को कठोर से कठोर सजा दिलाए मध्यप्रदेश सरकार

हम सभी वर्ग व समुदाय के साथ मिलकर समाज व देश की उन्नति चाहते हैं. लेकिन हर बार हम आदिवासियों के साथ हीं ऐसा अमानवीय कृत क्यों होता है. आदिवासी युवक दशमत रावत के साथ प्रवेश शुक्ला द्वारा किया गए पेशाब कांड की जितनी निंदा की जाए वह कम है. उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से मांग किया है कि वह प्रवेश शुक्ला को जेल भेज कर जिम्मेदारी खत्म नहीं समझें, बल्कि उसे कठोर से कठोर सजा दिलाने का कार्य करें ताकि दुबारा कोई ऐसा कदम उठा नहीं सके. इस दौरान उपस्थित सैकड़ों आदिवासियों ने प्रवेश शुक्ला मुर्दाबाद, आदिवासियों का शोषण बंद करो आदि नारा लगाते रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही