: 10 दिवसीय तीरंदाजी समर कैंप-2023 का समापन
किरीबुरू : ग्रामीणों ने उपायुक्त से की अधूरे जलमीनार की उच्च स्तरीय जांच की मांग
Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित सारंडा के दीघा पंचायत अंतर्गत मारंगपोंगा एवं दिकूपोंगा गांव में डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन जलमीनार को अपूर्ण छोड़ने के खिलाफ ग्रामीणों में रोष है. इसे लेकर आदिवासी समन्वय समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने सोमवार को उपायुक्त के नाम मनोहरपुर बीडीओ को पत्र सौंपा. इस बाबत आस संयोजक सुशील बारला ने कहा कि उक्त दोनों जल मीनार पिछले लगभग दो वर्षों से अपूर्ण छोड़ दिया गया है. इसके कारण ग्रामीण मजबूरन नाला में चुआं बनाकर उसका पानी पीने को विवश है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संवेदक ने जलमीनार निर्माण में प्रक्क्लन की भी अनदेखी की है. अधूरा निर्माण कार्य अत्यन्त ही निम्न स्तर का किया है. जलमीनार के अधूरे निर्माण कार्य का खमियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है. अशंका है कि संवेदक ने इस योजना में बड़े पैमाने पर सरकारी राशि का दुरूपयोग हुआ है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-completion-of-10-day-archery-summer-camp-2023/">चाईबासा
: 10 दिवसीय तीरंदाजी समर कैंप-2023 का समापन
: 10 दिवसीय तीरंदाजी समर कैंप-2023 का समापन
Leave a Comment