Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के छोटानागरा पंचायत स्थित दुबिल गांव में मुंडा रामलाल चाम्पिया की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं. बैठक में जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन को बताया गया कि सेल की चिड़िया खदान प्रबंधन हमारे गांव स्थित सरना स्थल (देशाउली), कब्रिस्तान पर कब्जा करना चाह रही है. जबकि उक्त दोनों स्थल हमारी रैयत भूमि पर है. उन्होंने कहा कि बीते दिनों चिड़िया प्रबंधन ड्रोन के माध्यम से नापी कर उक्त पवित्र भूमि को अपना बताने का कार्य कर रही है. प्रबंधन की मंशा को कभी भी हम ग्रामीण पूरा नहीं होने देंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि चिड़िया खदान की गोद में हमारा गांव बसा है. खदान का मिट्टी, लौह चूर्ण न सिर्फ हमारे रैयत भूमि को बंजर कर रहे हैं, बल्कि प्राकृतिक नदी-नाला व पेड़-पौधों को भी बर्बाद कर रहे हैं. [caption id="attachment_575916" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Kiriburu-Dubil-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> दुबिल का सरना स्थल व कब्रिस्तान देखती लक्ष्मी सोरेन.[/caption] इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-mega-health-checkup-camp-will-be-held-on-13th-in-banmakadi-kalyan-hospital/">गुड़ाबांदा
: बनमाकड़ी कल्याण अस्पताल में 13 को लगेगा मेगा हेल्थ चेकअप कैंप

Leave a Comment