Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : सारंडा के ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु विधायक को सौंपा मांग पत्र

Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा स्थित छोटानागरा पंचायत के कुम्बिया, लेम्ब्रे, छोटा जामकुंडिया एवं जामकुंडिया गांव के युवकों ने 2 जून को विधायक सोनाराम सिंकू से मुलाकात की. युवकों ने विधायक से मुलाकात कर पानी, बिजली एवं सड़क की समस्या का समाधान हेतु मांग पत्र सौंपा. कुम्बिया गांव निवासी गोनो चाम्पिया ने बताया की उक्त गांवों में पेयजल की गंभीर समस्या है. हम ग्रामीण इस भीषण गर्मी में दूर स्थित कुआं अथवा नदी-नाला से पानी लाकर पीने को मजबूर हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-green-a-thon-organized-on-world-environment-day-on-june-4/">जमशेदपुर

: विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीन-ए-थॉन का आयोजन 4 जून को

समस्याओं के समाधान का विधायक ने दिया आश्वासन

गर्मी के समय में कुआं, चापाकल व नदी-नाला का पानी भी लगभग सुख गया है जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है. इसके अलावे गर्मी में बिजली का भी बुरा हाल है. गांव में सड़क नहीं है. उक्त सभी समस्याओं का समाधान का भरोसा विधायक सोनाराम सिंकु ने ग्रामीणों को दिया. इस दौरान बासु सुरीन, दुर्गा कुम्हार, लखन सुरीन, गोनो चाम्पिया, राजेश सुरीन, सिंगा लागुरी, संग्राम चेरोवा, देवेन्द्र चाम्पिया, दामोदर देवगम, बोरतो चाम्पिया आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही