Search

Kiriburu : फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता को मिलेगा 1,11,111 रुपए

Kiriburu (Shailesh Singh) : सरना एसोसिएट, टाटीबा द्वारा टाटीबा फुटबॉल मैदान में 23, 24 और 25 अगस्त को तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसकी जानकारी सरना एसोसिएट के अध्यक्ष मोटाय हेम्ब्रम एवं उपाध्यक्ष दामोदर बारी ने दी. उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा होंगे. प्रतियोगिता के विजेता को 1,11,111 रुपये, उप विजेता को 70 हजार, तीसरे स्थान वाली टीम को 40 हजार, चौथे को 30 हजार, पांचवे को 20 हजार तथा छठे को 10 हजार रुपये पुरस्कार दिये जायेंगे. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-beyond-business-impact-of-tata-group-will-be-published/">Jamshedpur

: ””बियोंड बिजनेस : इम्पैक्ट ऑफ टाटा ग्रुप”” का होगा प्रकाशन
इसके अलावे बेस्ट स्कोरर, गोलकीपर, डिफेंडर, अनुशासित टीम को पुरस्कृत किया जायेगा. प्रतियोगिता में 48 टीमों को शामिल किया जायेगा. प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों के लिये प्रवेश शुल्क 4100 रुपये निर्धारित किया गया है, जो 20 अगस्त तक जमा करना होगा. जो टीम प्रतियोगिता में शामिल होना चाहती है तथा इससे संबंधित अधिक जानकारी हेतु कमिटी के मोबाइल नम्बर- 7488871240, 9348990429 एवं 6201986488 पर सम्पर्क कर सकती है. इसे भी पढ़ें :  Chsibasa">https://lagatar.in/chsibasa-demand-to-start-science-studies-in-jagannathpur-degree-college/">Chsibasa

: जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज में साइंस की पढ़ाई शुरू करने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp