Search

 
 
 

किरीबुरु : महिला ने वृद्ध की डंडे व दौली मारकर की हत्या

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु थाना अन्तर्गत टाटीबा गांव के रुटागुटू टोला निवासी 70 वर्षीय वृद्ध रुड़िया कैतवार की हत्या इसी गांव की निवासी 26 वर्षीय महिला पद्मिनी पूर्ति ने डंडा और लोहे की दौली के मार कर दी. घटना 31 जुलाई की शाम लगभग 4 बजे की बताई जा रही है, लेकिन भारी वर्षा होने की वजह से घटना की जानकारी ग्रामीणों को मंगलवार की सुबह 10 बजे मिली. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. किरीबुरु थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम हेतु चाईबासा भेज दिया है. घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त खून लगा डंडा एव दौली बरामद कर लिया गया है. पुलिस आरोपी महिला को पकड़ पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें : 2.50">https://lagatar.in/two-crore-50-lakhs-were-not-given-then-the-team-reached-to-seize-the-goods-by-sealing-the-hec-cmd-office/">2.50

करोड़ नहीं दिया, तो एचईसी सीएमडी ऑफिस सील कर सामान जब्त करने पहुंची टीम
घटना के संबंध में आरोपी महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं. एक बच्चा बीमार था. मृतक रुड़िया कैतवार गांव का वैद्य था और जड़ी-बूटी की दवा देता था. घटना वाली शाम वह अपने बीमार बच्चे के लिये वैद्य के घर दवा लेने गई थी. इसी दौरान मृतक ने उसका हाथ पकड़ अपने घर के अंदर गलत नीयत से खींचा. इससे नाराज होकर वह मृतक के घर में रखे डंडे व दौली से उसके सिर आदि पर प्रहार कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही