Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : वनपोषैता स्कूल को 197वीं बटालियन की महिला कंपनी कमांडर ने उपलब्ध कराई वाटर फिल्टर

Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित गोईलकेरा प्रखंड व थाना क्षेत्र के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के जंगलों में सीआरपीएफ की डेल्टा-197वीं कंपनी की महिला सहायक कमांडेंट सह कंपनी कमांडर नुपुर चक्रवर्ती ने कमांडेंट प्रवेश कुमार जोहरी के निर्देशन में नक्सलियों के खिलाफ विशेष सर्च अभियान चलाया. इस अभियान के क्रम में नुपुर चक्रवर्ती 29 अप्रैल को अपने जवानों के साथ कोल्हान जंगल क्षेत्र के वनपोषैता गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंची व स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं से बात कर उनका हौसला बढ़ाया. नुपुर चक्रवर्ती उक्त स्कूल में शुद्ध पेयजल की समस्या को देखते हुए सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत बच्चों को शुद्ध पेयजल हेतु वाटर फिल्टर विद्यालय प्रबंधन को उपलब्ध कराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-entrepreneurs-and-office-bearers-of-the-chamber-listened-to-the-words-of-their-hearts-in-the-chamber-building/">जमशेदपुर

: चैंबर भवन में उद्यमियों व चैंबर के पदाधिकारियों ने सुनी मन की बात

बच्चों को पढ़कर बेहतर इंसान बनने का दिया संदेश

नुपुर चक्रवर्ती ने बच्चों को पढ़कर बेहतर इंसान बनने व अपना भविष्य बेहतर बनाने का संदेश दिया. उन्होंने विकट परिस्थिति में भी शिक्षा को नहीं छोड़ने का आग्रह किया. कहा कि सीआरपीएफ आपकी सुरक्षा व दुख-सुख में सदैव खड़ी है. आगे भी जरूरत अनुसार छात्र-छात्राओं को सीआरपीएफ 197वीं बटालियन द्वारा सहयोग किया जाता रहेगा. उल्लेखनीय है कि सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन समेत विभिन्न कंपनी व कोबरा बटालियन के पदाधिकारी व जवान पिछले कुछ महीनों से नक्सल प्रभावित कोल्हान के जंगलों में निरंतर ऑपरेशन चला कर नक्सलियों को खत्म करने के कार्य में लगे हुए हैं. इसी क्रम में रविवार को नक्सलियों के एक कैंप को सीआरपीएफ जवानों ने ध्वस्त कर बड़ी सफलता पाई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही