Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरू : साइकिल से आये युवक ने की थी युवती की हत्या, पुलिस को मिले कई सुराग

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : मनोहरपुर के चिड़िया ओपी अंतर्गत अंकुआ में हुई युवती की हत्या मामले में शामिल आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर के नेतृत्व में पुलिस टीम लगी हुई है. इसमें शामिल छोटानागरा थाना प्रभारी उमा शंकर वर्मा, चिड़िया ओपी प्रभारी देवसाय भगत के साथ सारंडा के विभिन्न गांवों के मानकी-मुंडा भी आरोपी की जानकारी जुटाने में लगे है. इधर, जांच के क्रम में पुलिस को कुछ प्राथमिक जानकारी हाथ लगी है. पुलिस को पता चला है कि इस घटना को साइकिल सवार एक अज्ञात युवक ने अंजाम दिया है. वह साइकिल से आया था और घटना को अंजाम देकर साइकिल से ही फरार हो गया. उक्त आरोपी को कुछ लोगों ने अंकुआ क्षेत्र में युवती के साथ मारपीट करते देखा था और बचाने की कोशिश भी की थी. लेकिन आरोपी लोगों को चकमा देकर भागने में सफल रहा. आरोपी कहां का था उसकी पहचान लोग नहीं कर पाये थे. पुलिस घटनास्थल पर मृतका को बचाने में शामिल लोगों से निरंतर पूछताछ कर आरोपी की पहचान में लगी है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-pm-housing-workers-union-submitted-memorandum-to-the-commissioner/">चाईबासा

: पीएम आवास कर्मी संघ ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

क्षेत्र के लोगों में है आक्रोश

[caption id="attachment_704532" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/19rc_m_175_19072023_1-600x390.jpg"

alt="" width="600" height="390" /> जानकारी देते चुर्गी स्कूल की प्रधानाध्यापिका[/caption] दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालय चुर्गी की प्रभारी प्रधानाध्यापक सरोज लुगुन एवं पारा शिक्षिका राईमणी हुरद ने लगातार न्यूज को बताया कि घटना वाले दिन सुबह लगभग 9.30 बजे युवती को एस्पायर के लोग स्कूल छोड़ गए थे. 12 बजे के करीब युवती स्कूल से अकेले ही निकल गई थी. उन्होंने उसे रोकने की कोशिश भी की परंतु वह नहीं रुकी. उन्होंने बताया कि मृत युवती पहली बार इस स्कूल में आयी थी. यह घटना दुःखद है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए. इस घटना के बाद गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल,  सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम, रोवाम मुंडा बुधराम सिद्धू, गंगदा पंसस सदस्य रामेश्वर चाम्पिया, उप मुखिया साधो चाम्पिया समेत अन्य लोग अलग-अलग टीम बनाकर अपने स्तर से आरोपी का पता लगाने में जुटे हैं. सभी ने इस घटना शर्मनाक करार दिया. लोगों ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. कहा है कि ग्रामीण जल्द ही बैठक कर ऐसी घटनाओं को रोकने हेतु विशेष कार्य योजना अलग से बनाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही