Search

 
 
 

किरीबुरु : करमपदा में मां सरस्वती की मूर्ति बनाने वाले युवक को किया सम्मानित

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : नक्सल प्रभावित सारंडा  के सुदूरवर्ती करमपदा गांव में आयोजित सरस्वती पूजा हेतु कड़ी मेहनत से युवक अनिल शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा बनाई. इससे प्रभावित होकर झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ ने उसे सम्मानित किया. उसे सम्मानित करने वालों में झारखंड मजदूर संघ, मेघाहातुबुरु के महासचिव अफताब आलम, इंतखाब आलम, लाल, अमर ज्योति दास शामिल थे. अफताब आलम ने अनिल शर्मा को ग्रामीणों के सामने भगवान गणेश की आकर्षक तस्वीर भेंट की. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-nyaya-yatra-in-up-rahul-gandhi-will-go-to-vishwanath-dham-today-worship-baba-and-perform-jalabhishek/">भारत

जोड़ो न्याय यात्रा यूपी में, राहुल गांधी आज विश्वनाथ धाम जायेंगे, बाबा के दर्शन पूजन कर जलाभिषेक करेंगे
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Kiriburu-Karampada-Puja-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने कहा कि ऐसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में अनिल जैसे युवा कलाकार की प्रतिभा दबे नहीं, इस हेतु हम सेल प्रबंधन से आग्रह करेंगे कि उसे कोई बेहतर मंच व संसाधन उपलब्ध कराकर कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाये. अफताब ने कहा कि निश्चित ही अनिल में दैवीय शक्ति का प्रवेश हुआ होगा, जिस कारण पहले प्रयास में ही प्रतिमा बना दी. उन्होंने कहा कि लोगों को धर्म-जाति की राजनीति से ऊपर उठकर समाज के किसी वर्ग के ऐसे प्रतिभावान कलाकारों को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही