Kiriburu (Shailesh Singh): मेघाहातुबुरु स्थित बीएसएनएल के स्टोर रूम के पीछे की खिड़की तोड़कर चोर स्टोर से लगभग 60-70 मीटर तांबे के केबल तार चुरा ले गए. वहीं चोर बाहर लगे एयर कंडिशनर की मशीन को तोड़कर उसके तांबा क्वायल और अन्य समान भी साथ ले गए. घटना 4-5 नवंबर की मध्य रात्रि की बताई जा रही है. चोरी से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
कैंडिडेट सीता सोरेन की उम्र पर विवाद, कांग्रेस की आपत्ति-छह वर्ष कैसे बढ़ी उम्र [wpse_comments_template]
चोर विशेष रूप से बीएसएनएल को निशाना बना रहे
बीएसएनएल कार्यालय के पदाधिकारी शमशाद ने मंगलवार को बताया की यह घटना बीती रात की है. इससे पहले भी अनेक बार चोरों ने इस कार्यालय व स्टोर के अलावे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिछा केबल व अन्य सामान की चोरी की है. चोर बीएसएनएल को विशेष रूप से निशाना बना रहे हैं जो दुःखद है. इससे शहर की संचार सुविधाएं प्रभावित होगी जिससे आम जनता, छात्र-छात्राएं आदि सभी प्रभावित होंगे. इसे भी पढ़ें : BJP">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-controversy-over-sita-sorens-age-congress-objects-how-did-her-age-increase-by-six-years/">BJPकैंडिडेट सीता सोरेन की उम्र पर विवाद, कांग्रेस की आपत्ति-छह वर्ष कैसे बढ़ी उम्र [wpse_comments_template]