Search

 
 
 

किरीबुरु :  सेल कर्मियों के वेज रिवीजन  में अनेक विसंगतियां है : डीके पांडेय

 
Kiriburu : भारतीय मजदूर संघ के उद्योग प्रभारी सह सेल एनजेसीएस कोर कमिटि के सदस्य डीके पांडेय, भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ के अध्यक्ष कृपाल सिंह के साथ तय कार्यक्रम के अनुसार झारखंड माइंस ऑफ ग्रुप का दौरा 14 जून से गुवा से आरंभ किया. भारतीय मजदुर संघ कार्यालय में पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक में उन्होंने बताया कि बहुप्रतीक्षित सेल कर्मियों का वेज रिवीजन जो अक्टूबर 2021 में 58 महीना के बाद जो एमओयू हुआ है उसमें अनेक विसंगतियां है. कर्मियों को 58 महीना के एरियर के बदले सिर्फ 18 महीनों का ही दिया गया, जबकि 39 महीनों का एरियर नहीं दिया गया. पांडेय ने बताया कि NJCS में शामिल पांच में से तीन ट्रेड युनियनों इंटक, एटक एवं एचएमएस के सहमति से यह एमओयू हुआ जिसमें बीएमएस ने इन विसंगतियों को दूर करने के बाद ही वेज रिवीजन के एग्रिमेन्ट पर सहमति देगी. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-resolve-to-increase-women-empowerment-under-csr-scheme/">किरीबुरु

: सीएसआर योजना के तहत महिला सशक्तिकरण बढ़ाने का लिया गया संकल्प

 आवासों की समस्या पर चर्चा हुई

इस दौरान पांडे गुवा के टाउनशीप, हॉस्पीटल, वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट आदि का निरीक्षण कर तथा गुवा खादान के मुख्य महाप्रबंधक बी के गिरी व अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता कर सारी समस्याओं को दूर करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया. चर्चा के दौरान प्री फेब क्लोनी के आवासों की समास्या पर चर्चा हुई, सप्लाई कर्मियों को उचित प्रमोशन जल्द करने पर प्रबंधन ने सहमति जताई. साथ ही साथ गुवा खादान में जल्द ही बहाली की प्रक्रिया आरंभ करने की बात कही. उन्होंने सेलकर्मियों के लिए नए आवासों का निर्माण करने की भी बात कही.  बैठक में प्रबंधन के ओर से मुख्य महाप्रबंधक बीके गिरी, झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस के महाप्रबंधक ( कार्मिक ) एसएन पंडा, उप महाप्रबंधक नरेन्द्र झा जबकि  बीएमएस की तरफ से डीके पांडेय, कृपाल सिंह, विजय तियु , मुकेश लाल, समीर पाठक, गणेश दास, नेहरू केशरी आदि शामिल हुए.   [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही